Rajasthan CM Kisan Samman Yojana: इसी महीने जारी होगी 5वीं किस्त, फटाफट पूरे कर लें ये सारे काम
Rajasthan CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री किसान सम्मान योजना से जुड़े 74 लाख किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार इसी महीने योजना की 5वीं किस्त जारी करने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, 23 तारीख को सीएम भजनलाल शर्मा किस्त जारी कर सकते हैं। जिन किसानों को पीएम किसान सम्मान योजना के तहत 21वीं किस्त की राशि मिली है, वे सभी इसके लिए पात्र हैं।
इस योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना आर्थिक सहायता दी जाती है। हालांकि, सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि इस योजना के लिए किसानों को अलग से कोई पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं है। इसके बावजूद 5वीं किस्त आने से पहले कुछ जरूरी काम पूरे कर लें।

Rajasthan CM Kisan Samman Yojana: किसान जरूर चेक करें ये चीजें
- अगर आप चाहते हैं कि आपकी 5वीं किस्त बिना किसी रुकावट के आपके खाते में पहुंचे, तो कुछ जरूरी काम समय रहते पूरे करना बेहद जरूरी है।
- अगर केंद्र सरकार की ओर से जारी पीएम किसान सम्मान की 21वीं किस्त आई है, तो आपको कुछ करने की जरूरत नहीं है। अलग से कोई रजिस्ट्रेशन इस योजना के लाभ के लिए नहीं कराना है।
- जिन किसानों की पीएम किसान सम्मान की पिछली किस्त नहीं आई थी, तो राज्य सरकार की और से मिलने वाली यह किस्त भी रुक सकती है।
- किस्त रुकने की मुख्य वजहें ई-केवाईसी पूरा न होना, फार्मर आईडी नहीं होना, आधार और बैंक डिटेल में गड़बड़ी है। केंद्र ने जांच में 31 लाख से ज्यादा संदिग्ध नामों पर रोक लगा रखी है। ऐसे किसान जल्द से जल्द अपना डेटा ठीक करवाएं।
CM Kisan Samman Yojana: लाभार्थी जरूर चेक करें ये चीजें
सबसे पहले किसान यह पक्का करें कि उनका आधार कार्ड अपडेट है। योजना का लाभ जन आधार से लिंक होने के कारण, इसमें नाम, परिवार विवरण और बैंक जानकारी सही होना जरूरी है। अगर आधार में कोई गलती है, तो उसे तुरंत ठीक करवा लें। दूसरा अहम काम है बैंक खाते का आधार से लिंक कराना है। अगर आपका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है या उसमें डीबीटी (Direct Benefit Transfer) एक्टिव नहीं है, तो किस्त अटक सकती है। किसान अपने बैंक ब्रांच या नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी नहीं की है, उन्हें तुरंत यह प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए।
CM Kisan Samman के तहत मिलती है सालाना 3,000 रुपये
राजस्थान सरकार की ओर से प्रदेश के किसानों को सालाना 3,000 रुपये की राशि मिलती है। यह राशि सिर्फ उन किसानों के लिए है जो पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं। प्रदेश के 74 लाख किसानों को सालाना 3,000 रुपये डायरेक्ट खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं। इसी महीने किस्त जारी होने से किसानों को रबी की फसल के लिए बीज, बुआई, खाद जैसी चीजें खरीदने में आसानी होगी।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने












Click it and Unblock the Notifications