Rajasthan CM कौन होगा? वसुंधरा दिल्ली पहुंचीं, जयपुर में बेटे दुष्यंत ने कर ली विधायकों की बाड़ाबंदी!
Rajasthan Chief Minister 2023: राजस्थान में नया मुख्यमंत्री कौन होगा? अभी तय नहीं। जयपुर से लेकर दिल्ली तक मंथन चल रहा है। बाबा बालकनाथ ने अमित शाह से मुलाकात की है। खुद वसुंधरा राजे ने भी दिल्ली में डेरा डाल रखा है। इस बीच राजस्थान में नए सीएम की लॉबिंग के लिए भाजपा विधायकों की कथित बाड़ाबंदी का मामला सामने आया है। बाड़ाबंदी के आरोप वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह पर लगे हैं।
राजस्थान सीएम चुने जाने से पहले जयपुर में तगड़ा सियासी ड्रामा तो उस वक्त मचा जब एक होटल में बंद विधायक बेटे को लेने उसके पूर्व विधायक पिता पहुंच गए। बारां-झालावाड़ के विधायकों के साथ थोड़ी कहासुनी के बीच वे होटल से अपने को निकालकर अपने साथ ले गए।

मीडिया से बातचीत में बारां जिले की किशनगंज से पूर्व विधायक हेमराज मीणा ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि मंगलवार रात को जयपुर में सीकर रोड स्थित एक होटल में भाजपा के पांच-छह विधायक ठहरे हुए हैं। उनका विधायक बेटा ललित मीणा भी था।
Recommended Video
साथी विधायकों की बातचीत व हाव-भाव से ललित मीणा को संदेह हुआ था तो उन्होंने अपने पिता पूर्व विधायक को फोन लगाकर जानकारी दी। इस पर बेटे को लेने के लिए पिता भी 10-15 लोगों को साथ लेकर होटल पहुंच गए और उसे वहां से अपने साथ लेकर आ गए।
हेमराज मीणा ने बताया कि मेरे विधायक बेटे को झालावाड़ सांसद व पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया के बेटे दुष्यंत सिंह होटल में लेकर गए थे। होटल में मौजूद विधायक कंवर लाल ने बेटे से मिलने से रोका था। लड़ाई-झगड़े पर उतारू थे। वो कह रहे थे कि दुष्यंत सिंह से बात करने के बाद ही यहां से विधायक बेटे को ले जा सकते हो।
यह भी पढ़ें: Baba Balak Nath Biography: पंकज क्यों बना महंत बालकनाथ? माता-पिता ने बताई असली वजह
हेमराज कहते हैं कि सांसद दुष्यंत सिंह को फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद वे होटल से अपने विधायक बेटे ललित मीणा को लेकर आ गए। वहां पर झालावाड़ के तीन व बारां के दो विधायक थे। इनमें ललित मीणा के अलावा कंवर लाल मीणा, कालूलाल, राधेश्याम बारां, मनोहरथाना विधायक गोविंद राम शामिल थे। ये सब परसों दुष्यंत सिंह मैडल से मिलाने लाए थे। फिर होटल में छोड़ दिया था।
उधर, दिल्ली से खबर है कि राजनाथ सिंह, धर्मेंद्र प्रधान और पीयूष गोयल में से किन्हीं दो को पार्टी राजस्थान में पर्यवेक्षक नियुक्त कर सकती है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे दिल्ली में हैं। आज साढ़े तीन बजे उनकी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात होनी थी। फिर उनको मुलाकात के लिए शाम साढ़े पांच बजे समय मिला।
यह भी पढ़ें - Rajasthan CM: वसुंधरा राजे के तीसरी बार राजस्थान सीएम बनने की राह में कहां फंसा है असली पेंच?












Click it and Unblock the Notifications