राजस्थान : गोल्ड तस्कर के वायरल ऑडियो में CM गहलोत-पायलट का नाम, जानिए किसकी है आवाज?

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा में गोल्ड तस्कर के इस तथाकथित वायरल वीडियो ने सियासत में तहलका मचा दिया है। वायरल ऑडियो में एक शख्स ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट का सोने के अवैध कारोबार में पार्टनर होने का दावा किया है। इतना ही नहीं इस वायरल ऑडियो में उस शख्स ने भीलवाड़ा यूआईटी की खाली पड़ी चेयरमैन सीट पर भी खुद के चेयरमैन बनने का भी दावा किया है।

कांग्रेस महासचिव ने कार्रवाई की मांग

कांग्रेस महासचिव ने कार्रवाई की मांग

ऑडियो के भीलवाड़ा सहित राजस्थान के कई सोशल मीडिया ग्रुप पर वायरल होने के बाद राजस्थान की राजनीति में हड़कंप मच गया है। भीलवाड़ा कांग्रेस के महासचिव उस्मान पठान ने तत्काल इस मामले से आला नेताओं को अवगत करवाया और मामले में भीलवाड़ा जिला पुलिस अधीक्षक और भीलवाड़ा कलेक्टर को ज्ञापन देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

आवाज नितेश बंसल की होने का दावा

आवाज नितेश बंसल की होने का दावा

भीलवाड़ा जिला कांग्रेस का दावा है कि ऑडियो में सुनाई दे रही आवाज शहर के तथाकथित समाजसेवी डॉ नितेश बंसल की है। शिकायत के बाद कलेक्टर और एसपी ने इस तथाकथित ऑडियो की जांच करवाने की बात कही है। हालांकि वन इंडिया हिन्दी इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

 यूआईटी की सीट के 40-50 करोड़ रुपए

यूआईटी की सीट के 40-50 करोड़ रुपए

भीलवाड़ा कांग्रेस के महासचिव उस्मान पठान की ओर से कलेक्टर-एसपी को दिए गए ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि आरोपी भीलवाड़ा वैभव नगर निवासी नितेश बंसल ने सामने वाले शख्स को यह भी कहा कि यूआईटी की सीट के 40 से 50 करोड़ रुपए लगेंगे। उसकी सैटिंग है वो उसे यूआईटी का चेयरमैन बनवा सकता है।

Rajasthan CM Ashok Gehlot-Sachin Pilot name in viral audio of Bhilwara gold smuggler
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+