मंत्री ने कहा, जलालत भरे मंत्री पद से मुक्त कीजिए, तो CM गहलोत ने दिया जवाब, बोले- वह काम के प्रेशर में हैं

मंत्री ने कहा, जलालत भरे 'मंत्री पद' से मुक्त कीजिए, तो CM गहलोत ने दिया मजेदार जवाब, बोले- 'वह काम के प्रेशर में हैं...टेंशन में होंगे'

जयपुर, 27 मई: राजस्थान के खेल और युवा मामले के मंत्री अशोक चंदना ने ट्वीट कर जलालत भरे 'मंत्री पद' से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुक्ती मांगी है। अब इस मामले पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि अशोक चंदना बहुत अधिक काम के दबाव में हैं, इसलिए उन्होंने ऐसा बयान दिया है। अशोक चंदना ने कहा है कि सारे काम के अधिकार आईएएस अधिकारी कुलदीप रांका को ही दे दिया जाना चाहिए।

Recommended Video

    CM Ashok Gahlot क्यों बोले Ashok Chandna के ट्वीट को गंभीरता से न लें | वनइंडिया हिंदी
    'वह काम के दबाव में हैं...इसलिए ऐसे बयान दे रहे हैं...'

    'वह काम के दबाव में हैं...इसलिए ऐसे बयान दे रहे हैं...'

    सीएम अशोक गहलोत ने कहा, ''वह (अशोक चंदना) काम के बहुत दबाव में हैं। हो सकता है कि उन्होंने तनाव में आकर ऐसा बयान दिया हो, हमें इसे गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। मुझे उनसे बात करनी बाकी है।''

    'मैं चंदना से व्यक्तिगत रूप से बात करूंगा...'

    'मैं चंदना से व्यक्तिगत रूप से बात करूंगा...'

    राजस्थान के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भी अशोक चंदना के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिा दी है। राजस्थान के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, ''मुझे विश्वास है कि सीएम इस मामले पर बात करेंगे। अशोक चंदना के ट्वीट को गंभीरता से लेना पार्टी की जिम्मेदारी है। मैं चंदना से व्यक्तिगत रूप से बात करूंगा।''

    अशोक चंदना ने ट्वीट कर कहा- 'सारे अधिकार IAS को सौंप दीजिए...'

    अशोक चंदना ने ट्वीट कर कहा- 'सारे अधिकार IAS को सौंप दीजिए...'

    राजस्थान के मंत्री अशोक चंदना ने सीएम अशोक गहलोत से उन्हें मंत्री पद से मुक्त करने और कुलदीप रांका (सीएम के प्रमुख सचिव) को जिम्मेदारी सौंपने के लिए कहा है।

    अशोक चंदना ने ट्वीट कर कहा , ''माननीय मुख्यमंत्री जी मेरा आपसे व्यक्तिगत अनुरोध है की मुझे इस जलालत भरे मंत्री पद से मुक्त कर मेरे सभी विभागों का चार्ज कुलदीप रांका जी को दे दिया जाए, क्योंकि वैसे भी वो ही सभी विभागों के मंत्री है। धन्यवाद।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+