Rajasthan Chunav: राजस्‍थान में MLA का चुनाव लड़ने वाले 8 सांसदों की हार-जीत का गणित जानिए

MP in Rajasthan Assembly election 2023: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में 199 सीटों पर मतदान हुआ है। इन पर आठ सांसद भी भाग्‍य आजमा रहे हैं। इनकी सीटों पर मतदान के बाद किसकी आंधी में कौन धराशायी होता दिख रहा है?

राजस्‍थान में विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले आठ सांसदों में से चार सांसदों की सीटों पर राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2018 के मुकाबले में कम मतदान हुआ है। वहीं, सभी सांसदों की सीटों पर लोकसभा चुनाव 2019 की तुलना में मतदान प्रतिशत बढ़ा है।

Rajasthan Assembly Election 2023

राजस्‍थान निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार साल 2018 में देवजी पटेल की विधानसभा सीट सांचौर, नरेंद्र कुमार की सीट मंडावा, राज्‍यवर्धन सिंह राठौड़ की सीट झोटवाड़ा व हनुमान बेनीवाल की सीट खींवसर पर मतदान गिरा है।

हार-जीत का अनुमान

  1. झोटवाड़ा से राज्‍यवर्धन राठौड़ सीट निकाल सकते हैं।
  2. दिया कुमारी की विद्याधरनगर सीट पर मजबूत स्थिति में।
  3. देवजी पटेल के लिए सांचौर की सीट फंसी हुई दिख रही।
  4. नरेंद्र कुमार को मंडावा सीट पर रीटा से कड़ी टक्‍कर।
  5. किरोड़ी लाल मीणा सवाई माधोपुर सीट निकाल सकते हैं।
  6. भागीरथ चौधरी किशनगढ़ की सीट पर भारी पड़ते दिख रहे।
  7. बाबा बालकनाथ व इमरान खान के बीच तिजारा में कड़ी टक्‍कर।
  8. हनुमान बेनीवाल खींवसर सीट से निकलते दिख रहे हैं।


राज्‍यवधर्न सिंह राठौड़, सांसद जयपुर ग्रामीण
विधानसभा चुनाव में झोटवाड़ा से प्रत्‍याशी
2023 में मतदान-71.01 प्रतिशत
2018 में मतदान- 72.40 प्रतिशत

दिया कुमारी, सांसद राजसमंद
विधानसभा चुनाव में विद्याधरनगर से प्रत्‍याशी
2023 में मतदान-72.58 प्रतिशत
2018 में मतदान- 70.30 प्रतिशत

किरोड़ी लाल मीणा, राज्‍यसभा सांसद
विधानसभा चुनाव में सवाई माधोपुर से प्रत्‍याशी
2023 में मतदान-70.27 प्रतिशत
2018 में मतदान- 69.30 प्रतिशत

बाबा बालकनाथ, सांसद अलवर
विधानसभा चुनाव में तिजारा से प्रत्‍याशी
2023 में मतदान-85.15 प्रतिशत
2018 में मतदान- 82.20 प्रतिशत

भागीरथ चौधरी, सांसद अजमेर
विधानसभा चुनाव में किशनगढ़ से प्रत्‍याशी
2023 में मतदान-76.18 प्रतिशत
2018 में मतदान- 74.70 प्रतिशत

नरेंद्र कुमार, सांसद झुंझुनूं

विधानसभा चुनाव में मंडावा से प्रत्‍याशी
2023 में मतदान-73.99 प्रतिशत
2018 में मतदान- 74.20 प्रतिशत

देवजी पटेल, सांसद जालोर
विधानसभा चुनाव में सांचौर से प्रत्‍याशी
2023 में मतदान-80.85 प्रतिशत
2018 में मतदान- 81.40 प्रतिशत

हनुमान बेनीवाल, सांसद नागौर
विधानसभा चुनाव में खींवसर से प्रत्‍याशी
2023 में मतदान-72.50 प्रतिशत
2018 में मतदान- 75.70 प्रतिशत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+