Chunav Result 2023: अशोक गहलोत ने बताई हार की वजह, कहा- हम विनम्रतापूर्वक जनता के जनादेश को स्वीकार करते हैं
Chunav Result 2023: देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के दौरान चार राज्यों में रविवार को मतगणना हो रही है। रविवार शाम तक स्थितियां लगभग स्पष्ट हो गई हैं। तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी बहुमत की तरफ तेजी से आगे बढ़ रही है।
ऐसे में जहां भारतीय जनता पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में जश्न मनाया जा रहा है। वहीं कांग्रेस नेताओं द्वारा हार की वजह बताने के साथ ही हार की समीक्षा भी की जा रही है।

राजस्थान में चुनाव परिणाम भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आने के बाद कांग्रेस के नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान की जनता द्वारा दिए गए जनादेश को हम विनम्रता पूर्वक स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि यह सभी के लिए एक अप्रत्याशित परिणाम है।
साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस हार के चलते पता चलता है कि हम अपनी सरकार की योजनाओं और नवाचारों तथा कानून को जनता तक पहुंचने में असफल रहे। उन्होंने कहा कि मैं नई सरकार को शुभकामनाएं देता हूं।
Recommended Video
भारतीय जनता पार्टी को उन्होंने दी सलाह
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी को शुभकामनाएं देते हुए यह भी कहा कि मैं उनको सलाह देता हूं कि काम करने के बाद में कामयाब नहीं हो पाया इसका मतलब यह नहीं है कि वह सरकार में आने के बाद काम ही ना करें।
इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई गई जिनका जनता को लाभ मिला और इन पांच सालों में कांग्रेस द्वारा राजस्थान के विकास के लिए जो रफ्तार दी गई है उसे भारतीय जनता पार्टी के लोग आगे बढ़ाएं। इसकी साथ ही उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के साथ मजबूती से खड़े रहने और मेहनत से प्रचार करने के लिए कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और मतदाताओं का भी आभार व्यक्त किया।












Click it and Unblock the Notifications