Rajasthan: सियोल में आज मुख्यमंत्री भजनलाल का रोड शो, जानिए दक्षिण कोरिया,जापान दौरे पर आज क्या खास ?

Rajasthan Cm Bhajanlal News: राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अगुवाई में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमण्डल रविवार शाम को दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सियोल (दक्षिण कोरिया) के लिए रवाना हुआ।

प्रतिनिधिमण्डल में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा एवं मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल, उद्योग विभाग के प्रमुख शासन सचिव अजिताभ शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारीगण शामिल हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल दो 9 से 14 सितंबर तक दक्षिण कोरिया और जापान की यात्रा पर रहेंगे और जयपुर में 9 से 11 दिसंबर को आयोजित होने वाले 'राइजिंग राजस्थान' ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के लिए निवेशकों को आमंत्रित करेंगे।

rajasthan-chief-minister-bhajan-lal-along-with-deputy-cm-prem-chand-on-south-korea-japan-tour

इस दौरान दक्षिण कोरिया एवं जापान के कई शहरों में निवेशक बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इन बैठकों में मुख्यमंत्री ग्लोबल कंपनीज के प्रतिनिधियों एवं व्यापारिक समूहों से विस्तृत चर्चा कर उन्हें प्रदेश में निवेश करने के लिए न्यौता देंगे।

यह है सीएम भजनलाल का पूरा कार्यक्रम

सीएम भजनलाल दक्षिण कोरिया और जापान दौरे के दौरान सियोल में रोड शो करेंगे और दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में दो राउंड-टेबल्स में हिस्सा लेंगे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 6 दिवसीय दक्षिण कोरिया और जापान दौरे पर राइजिंग राजस्थान समिट में विदेशी निवेशकों को आमंत्रित करेंगे। सीएम भजनलाल की इस विदेश यात्रा में उनके एक उच्च स्तरीय डेलिगेशन भी गया है जिसमें डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा, सीएम के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल, राजस्थान सरकार के उद्योग और वाणिज्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव अजिताभ शर्मा और रीको और अन्य शीर्ष अधिकारी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में दो राउंड-टेबल्स में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा आज सोमवार को रोड शो भी करेंगे।

मुख्यमंत्री भजनलाल के तय कार्यक्रम के अनुसार पहला राउंड-टेबल टूरिज्म एसोशिएन के साथ और दूसरा राउंड-टेबल कोरियन स्टोन एसोसिएशन के साथ होगा।

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल दस सितंबर को जापान के लिए रवाना रवाना होगा। सीएम जापान की राजधानी टोक्यो 'नीमराना दिवस' समारोह में भाग लेंगे। नीमराना राजस्थान के अलवर जिले में एक जापानी औद्योगिक क्षेत्र है, जिसमें कई जापानी कंपनियां काम करती हैं।

सीएम भजनलाल की इस विदेश यात्रा का मकसद क्या ?

उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल पॉस्को इंटरनेशनल, डाइकिन, हिताची, बेल्टेक्नो, सैमसंग हेल्थकेयर, हनवा सॉल्यूशन जैसी कई जापानी और कोरियाई फर्मों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेगा।

दक्षिण कोरिया और जापान के इस दौरे में मुख्यमंत्री इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टील, ऑटोमोटिव, अक्षय ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स, भारी उद्योग और शिक्षा क्षेत्र के कई कंपनियों के अधिकारियों से मिलकर उन्हें राजस्थान में निवेश करने के लिए आमंत्रित करेंगे।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल अपनी जापान यात्रा के दौरान प्रवासी राजस्थानियों के एक समूह से भी मिलेगा और सामुदायिक कार्यक्रमों में भी भाग लेगा।

जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज और दक्षिण कोरिया में भारत के राजदूत अमित कुमार की ओर से विशेष रात्रिभोज का आयोजन भी किया गया है।

'राइजिंग राजस्थान' ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 की तैयारी के सिलसिले में राज्य सरकार देश और दुनिया के कई शहरों में इन्वेस्टर्स मीट आयोजित करने जा रही है।

'राइजिंग राजस्थान' ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का आयोजन इस साल 9, 10 और 11 दिसंबर को राजधानी जयपुर में होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+