Love Story: मुम्‍बई में UPSC मेंस लिखते कर बैठे प्‍यार, अब IPS-IFS बन गांव में लव मैरिज से जीतेंगे सबका दिल

IPS IFS Love Story: साल 2022 में मुम्‍बई के हज हाउस से एक प्रेम कहानी की शुरुआती हुई, जो अगले माह शादी के मंडप तक पहुंचने वाली है। उस वक्‍त यह प्रेमी जोड़ा यूपीएससी की तैयारी कर रहा था, अब आईपीएस व आईएफएस अफसर बन चुका है।

हम बात कर रहे हैं राजस्‍थान कैडर में साल 2021 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी शरण गोपीनाथ कांबले और महाराष्‍ट्र में भारतीय वन सेवा (IFS) की अफसर सायली सतीश सिंह की। खास बात यह है कि सायली सिंह ने 8 मई 2024 को ही जारी रिजल्‍ट में AIR-70 हासिल कर वन विभाग में डीएफओ बनने में सफलता हासिल की है।

यह भी पढ़ें- Success story: BPL परिवार का बेटा शरण कांबले बना IPS, मां-बाप ने मजदूरी करके पढ़ाया, खुद ने बेचीं सब्जियां

IPS Sharan Kamble

आईपीएस शरण कांबले इंटरव्‍यू

वनइंडिया हिंदी से बातचीत में राजस्‍थान पुलिस में आईपीएस शरण कांबले ने अपनी सक्‍सेस व लव स्‍टोरी और शादी की प्‍लानिंग के बारे में कई बातें शेयर की हैं। महाराष्‍ट्र के सोलापुर के रहने वाले शरण कांबले वर्तमान में राजस्‍थान के अजमेर जिले के पुष्‍कर पुलिस थाने में एसएचओ पद पर तैनात हैं। वहीं, सायली सिंह महाराष्‍ट्र के सांगली से हैं।

कांबले 3 बार पास कर चुके UPSC

IPS शरण कांबले कहते हैं कि 'मैंने साल 2019 में UPSC सीएपीएफ में AIR 8, साल 2020 में UPSC की CSE में AIR 542 पाकर आईपीएस बने और यूपीएससी 2021 में AIR 127 हासिल की। तीसरे प्रयास में मुझे IFS सर्विस कैडर मिला, जिसकी बजाय IPS को चुना। इसके बाद रैंक में सुधार करके IAS बनने के लिए साल 2022 में चौथी बार कोशिश की।'

IPS Sharan Kamble

मुम्‍बई के हज हाउस में पहली मुलाकात

साल 2022 में कांबले की जिंदगी में सायली शिंदे आईं। हुआ यूं कि दोनों यूपीएससी की प्री पास कर चुके थे। हालांकि एक-दूसरे का जानते नहीं थे। यूपीएससी की मुख्‍य परीक्षा लिखने के लिए मुम्‍बई में सेंटर आया। दोनों मुम्‍बई पहुंचे और मुख्‍य परीक्षा के पेपर चलने तक अन्‍य अभ्‍यर्थियों के साथ मुम्‍बई के हज हाउस में अस्‍थायी रूप से ठहरे।

IPS Sharan Kamble

पुणे में रहकर करते थे UPSC की तैयारी

हज हाउस मुम्‍बई में रुकने और एक ही सेंटर यूपीएससी की मुख्‍य परीक्षा देने जाने के दौरान शरण कांबले और सायली शिंदे की जान पहचान हुई। दोस्‍त बने। मोबाइन नंबर शेयर किए और फिर छह माह तक एक-दूसरे से मैसेज व कॉल पर बातों का सिलसिला चला। दोनों पुणे में ही रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे। बातों के मुलाकातें भी होने लगी।

IPS Sharan Kamble

देसी रीति रिवाज से गांव में करेंगे शादी

एक जनवरी 2024 को शरण कांबले और सायली शिंदे ने सगाई कर ली। अब 26 जून 2024 को विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। शरण कांबले कहते हैं कि वे अपने गांव, परिवार के लोगों के बीच देसी रीति रिवाज से शादी करना चाहते हैं। ताकि लोगों में जड़ों से जुड़े होने का संदेश दिया जा सके। कुछ ऐसी ही सोच सायली शिंदे की है। ऐसे में दोनों की शादी गांव में होगी।

रिजल्‍ट देखकर कांबले ने दी बधाई

आज यूपीएससी की आईएफएस सेवा का रिजल्‍ट आया तो सायली शिंदे ने 70 रैंक हासिल की। इस पर आईपीएस शरण कांबले ने फेसबुक से मंगेतर सायली शिंदे के साथ तस्‍वीर शेयर कर उनको बधाई देते हुए लिखा-'Congratulations to my ❤️.... UPSC IFS 2023 AIR 70'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+