Khinvsar By Election Result: खींवसर उपचुनाव 2024 में हनुमान बेनीवाल की पत्‍नी हार रहीं, जीत कौन रहा?

Khinvsar Result Rajasthan By-Poll 2024: खींवसर में 20 राउंड की मतगणना होनी है। दोपहर सवा 12 बजे तक 12 राउंड की काउंटिंग में भाजपा के रेवंतराम डांगा को 68228 हजार वोट मिले हैं जबकि हनुमान बेनीवाल की पत्‍नी आरलएपी प्रत्‍याशी कनिका बेनीवाल को 62195 वोट मिले हैं। कनिका बेनीवाल 6033 वोटों से पीछे हैं। तीसरे स्‍थान पर कांग्रेस की रतन चौधरी हैं, जिन्‍हें 3256 वोट मिले हैं।

राजस्‍थान उपचुनाव 2024 की हॉट सीटों में से एक नागौर जिले के खींवसर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के वोटों की आज गिनती हो रही है। 13 नवंबर को खींवसर में 75.66 प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल की पत्‍नी कनिका बेनीवाल भी चुनाव लड़ रही हैं।

Khinvsar result

चुनाव परिणाम अपडेट किए जा रहे हैं...

4 राउंड की स्थिति

REWANT RAM DANGA BJP leading 24324 (+ 5428)
KANIKA BENIWAL Rashtriya Loktantrik Party trailing 18896 ( -5428)

पहले राउंड की स्थिति

खींवसर उपचुनाव में हनुमान बेनीवाल की पत्‍नी आरएलपी की कनिका बेनीवाल पिछड़ी व भाजपा के रेवतराम डांगा को बढ़त। रेवंंतराम डांगा की leading 6300 (+ 2285) व trailing 4015 ( -2285)

Rajasthan By-Poll 2024 Result Khinvsar

खींवसर उपचुनाव 2024 (Khinvsar by-election 2024, Dr. Ratan Chaudhary Congress vs Kanika Beniwal RLP vs Revantram Danga BJP)

डॉ. रतन चौधरी कांग्रेस: प्रभावी ढंग से चुनाव प्रचार किया। पति भाजपा नेता रहे हैं। कोर वोटर नाराज।
कनिका बेनीवाल रालोपा: RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल की पत्‍नी कनिका बेनीवाल को जाट वोटों का बिखराव चुनाव हरवा सकता है।
रेवंतराम डांगा भाजपा: हनुमान बेनीवाल को कड़ी टक्‍कर दी। महज दो हजार वोटों से हारे।

राजस्‍थान उपचुनाव 2024 में खींवसर के अलावा झुंझुनूं, दौसा, देवली-उनियारा, चौरासी, सलूंबर, रामगढ़ सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। खींवसर सीट लोकसभा चुनाव 2024 में हनुमान बेनीवाल के नागौर सांसद बनने की वजह से खाली हुई है।

पिछले चुनाव में भी ऐसा हुआ था कि हनुमान बेनीवाल खींवसर से विधायक बने और फिर नागौर से सांसद बन गए। तब हनुमान बेनीवाल ने खींवसर उपचुनाव में अपने भाई नारायण बेनीवाल को उतारा था। तब नारायण बेनीवाल खींवसर से आरएलपी विधायक चुने गए। इस बार पत्‍नी को मैदान में उतारा है।

कनिका बेनीवाल चुनाव परिणाम

खींवसर सीट पर हनुमान बेनीवाल की पत्‍नी कनिका बेनीवाल के अलावा भाजपा के रेवंतराम डांगा व कांग्रेस की डॉ. रतन चौधरी भी मैदान में है। मतदान के बाद फलोदी सट्टा बाजार ने अनुमान लगाया कि खींवसर में हनुमान बेनीवाल की पत्‍नी कनिका बेनीवाल का विधायक आसान नहीं है। भाजपा के रेवंतराम डांगा से कड़ी टक्‍कर मिली है।

खींवसर विधानसभा सीट पर राष्‍ट्रीय का प्रभाव माना जाता है। क्योंकि पार्टी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का गृह क्षेत्र है। इस सीट पर भाजपा ने आरएलपी छोड़कर आए रेवंतराम डांगा पर भरोसा जताया है। चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का भी इस सीट पर प्रभाव देखा जाता है।

बता दें कि खींवसर सीट से हनुमान बेनीवाल चार बार विधायक रह चुके हैं। वहीं लगातार दूसरी बार नागौर से सांसद हैं। हनुमान ने पिछला लोकसभा चुनाव एनडीए गठबंधन के साथ लड़ा था। बाद में किसानों के मुद्दे पर गठबंधन से नाता तोड़ लिया था। फिर राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में सांसद पद से इस्तीफा देकर खींवसर से चुनाव लड़ा और विधायक बने।

फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान, रेवंतराम डांगा बनेंगे खींवसर विधायक

खींवसर उपचुनाव को लेकर फलोदी सट्टा बाजार के सटोरियों का अनुमान है कि खींवसर में हनुमान बेनीवाल की पत्‍नी कनिका बेनीवाल सात से नौ हजार वोंटों से चुनाव हार सकते हैं। भाजपा प्रत्‍याशी रेवंतराम डांगा खींवसर से नए विधायक चुने जा सकते हैं। फलोदी सट्टा बाजार में रेवंतराम डांगा की 7000-9000 की लीड के भाव 30/40 पैसे हैं।

हनुमान बेनीवाल को दी थी कड़ी टक्‍कर

उल्‍लेखनीय है कि रेवंतराम डांगा पहले हनुमान बेनीवाल की आरएलपी में ही हुआ करते थे। इनकी पत्‍नी आरएलपी के टिकट पर मूंडवा की प्रधान बनीं। खींवसर विधानसभा चुनाव 2023 से पहले रेवंतराम डांगा ने आरएलपी छोड़ भाजपा ज्‍वाइन कर ली थी और विधानसभा चुनाव 2023 में खींवसर सीट से हनुमान बेनीवाल के सामने करीबी मुकाबले में हार गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+