राजस्थान बजट: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने खोला सौगातों का पिटारा, देखिए क्या कुछ आपके लिए

Rajasthan Budget: राजस्थान में भजनलाल सरकार में 20 सालों बाद पहली बार महिला वित्त मंत्री और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विधानसभा में बजट पेश कर दिया।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज पेश कर रही बजट में घोषणाओं का पिटारा खोल दिया। विपक्ष के हंगामें पर जोरदार हमला बोलते हुए भी कहा कि आपने जो नहीं किया वो हम कर रहे है।

rajasthan-budget-deputy-chief-minister-diya-kumari-opened-a-box-of-gifts-see-what-there-is-for-you

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के बजट की घोषणाओं ने पिटारा खोलते हुए हर किसी को चौंका दिया। महिलाओं से लेकर बेरोजगार युवाओं,सड़क, परिवहन,रोजगार तक सभी क्षेत्रों में दिल खोलकर घोषणाएं की।

21 जिलों को ERCP से मिलेगा पानी

वित्त मंत्री ने कहा, 'हमने ईआरसीपी पर MoU साइन कर शीघ्र शुरू करने का मार्ग प्रशस्त किया है. 21 जिलों को पानी की सप्लाई सुनिश्चित होगी. सदन के माध्यम से मैं ERCP को तेजी से पूरा करने की दिशा में कार्य करने के लिए मैं पीएम मोदी और गजेंद्र सिंह शेखावत को धन्यवाद देती हूं.'

विपक्ष के हंगामें पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सख्ती दिखाते हुए कांग्रेसी विधायकों को चेतावनी तक दी। और यहां तक कहा कि 'सीट पर जाइए वरना कार्यवाही करनी पड़ेगी'।

बजट भाषण के दौरान कांग्रेस के नेता लगातार हंगामा करते रहे। इस दौरान एक नेता वैल में आने लगे तो विधानसभा अध्यक्ष ने अपनी सीट से खड़े होकर उन्हें चेताते हुए कहा कि अगर आप वैल में आएंगे तो मुझे कार्यवाही करनी पड़ेगी। अगर आपको भाषण नहीं सुनना तो आप बाहर जा सकते हैं।

25 लाख ग्रामीणों को नल से जल उपलब्ध कराया जाएगा
वित्त मंत्री दिया कुमारी ने विधानसभा में राजस्थान का बजट पेश करते हुए कहा कि आगामी वर्षों में 25 लाख ग्रामीण घरों में नल से जल उपलब्ध कराया जाएगा। इस कार्य हेतू लगभग 15 हजार करोड़ रुपये व्यय किया जाना प्रस्तावित है।

जयपुर शहर में मेट्रो का भी होगा विस्तार
वित्त मंत्री ने कहा, 'जयपुर में ट्रैफिक व्यवस्था को सही करने की दृष्टि से जयपुर मेट्रो का विस्तार टोंक रोड के साथ सीतापुरा, अंबाबाड़ी से होते हुए विद्यानगर तक के रूट पर होते हुए DPR तैयार कराई जाएगी.'

जयपुर-उदयपुर-कोटा जैसे बड़े शहरों के लिए 500 इलेक्ट्रिक बसें
वित्त मंत्री ने कहा, 'इंटर स्टेट के साथ-साथ जयपुर, उदयपुर, जोधपुर जैसे बड़े-बड़े शहरों को 500 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराए जाने की घोषणा करती हूं।'

PMU का गठन कर 5 लाख घरों को सोलर से करेंगे कनेक्ट
वित्त मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि PMU का गठन कर 5 लाख घरों को सोलर से कनेक्ट करेंगे। इसके तहत 300 यूनिट तक की बिजली फ्री मिल सकेगी।

बिजली कंपनियों पर 1 लाख 39 हजार 200 रुपये का कर्ज
गत सरकार की नीतियों, उर्जा विभाग व बिजली कंपनियों की कार्यप्रणाली के कारण वर्तमान में डिस्कॉम पर 88700 करोड़ रुपये का कर्ज है। जबकि समस्त बिजली कंपनियों पर 1 लाख 39 हजार 200 रुपये से अधिक का लोन हो गया है।

अभी सिर्फ 55 प्रतिशत क्षमता के साथ उत्पादन हो गया है। इसीलिए महंगी बिजली बाहर से खरीदनी पड़ रही है। इससे निपटने के लिए हम कई कदम उठाएंगे।

स्टेट रोड फंड में 1500 करोड़ का प्रावधान
वित्त मंत्री ने कहा, प्रदेश में सड़क नेटवर्क को ठीक करने के लिए स्टेट रोड फंड में 1500 करोड़ का अतिरिक्त प्रावधान कर रही हूं।

विकास से वंचित विधानसभाओं के लिए 1000 करोड़ का प्रावधान
वित्त मंत्री ने कहा, 'गत सरकार ने राजनीति से प्रेरित होकर रामपुरा, नसीराबाद, सिवाना, आरोहण, रामपुरा और गौगुंदा जैसे इलाको के लिए कोई योजना स्वीकृत ही नहीं की।

अब विकास का क्षेत्रीय संतुलन सुनिश्चित करने की दृष्टि से मैं ऐसे क्षेत्रों में अतिरिक्त महाविद्यालय, विद्यालय, चिकित्सालय, प्रशासनिक कार्यालय आदि स्थापित करने व क्रिमोनित करने के लिए 1 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान करने की घोषणा करती हूं।'

विधानसभा अध्यक्ष ने दी आखिरी चेतावनी
राजस्थान विधानसभा में बजट पेश करते वक्त हंगामा कर रहे कांग्रेस नेताओं को विधानभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने आखिरी चेतावनी देते हुए कहा कि आपने तमाशा बना रखा है। नीचे बैठिए, मैं आपको आखिरी चेतावनी दे रहा हूं, जब आपका मौका आएगा तब बोलिएगा।

दोगुना हुआ कर्जभार
वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बताया कि राजस्थान का कर्ज दौगुना हो गया है. पिछली सरकार ने 2 लाख करोड़ से ज्यादा का कर्ज लिया था जिसमें से सिर्फ 93 हजार 577

आखिरी शख्स के चेहरे पर मुस्कान लाने की नीति
वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश को अग्रीण श्रेणी में लाने के लिए हम सबका साथ, सबका विश्वास, सबका प्रयास, सबका विकास के थीम से आगे बढ़ रहे हैं ताकि आखिरी शख्स के चेहरे पर खुशी पहुंचाई जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+