Rajasthan Budget 2025: कौन हैं MLA उदय लाल भड़ाना, राजस्थान की भजनलाल सरकार से मांगा 500 करोड़ का बजट
Rajasthan Budegt 2025: राजस्थान विधानसभा में बजट सत्र के दौरान बुधवार 19 फरवरी को सुबह 11 बजे वित्त मंत्री दीया कुमारी राजस्थन बजट पेश करेंगी। बजट में राजस्थान के हर किसी विधायक ने अपने-अपने क्षेत्र के लिए बजट की मांग की है। मांडल विधायक ने तो बजट में 500 करोड़ मांगे हैं।
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के मांडल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक उदय लाल भड़ाना ने आगामी 2025-26 के बजट को ऐतिहासिक और विकासात्मक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बताते हुए अपने क्षेत्र के लिए बड़े विकास योजनाओं की घोषणा की है। उन्होंने एबीपी लाइव से बातचीत करते हुए कहा कि यह बजट मांडल क्षेत्र के लिए कई नई संभावनाओं को जन्म देगा और क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।

मांडल में कामों पर खर्चे होने हैं 500 करोड़ रुपये
उदय लाल भड़ाना ने मांडल के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की मांग की है, ताकि क्षेत्र के विकास को और तेज किया जा सके। इसमें मांडल तालाब को बांध का दर्जा देने, पर्यटन को बढ़ावा देने और सौंदर्यीकरण के कार्यों को शामिल किया गया है। इसके अलावा, मेजा बांध, धर्म तलाई और धोबनी नाडी के विकास के प्रस्ताव भी हैं। भड़ाना ने क्षेत्र की जनता के लिए पीएम श्री विद्यालय, बालिका महाविद्यालय की चारदीवारी निर्माण और कोठारी नदी को साबरमती नदी की तर्ज पर प्रदूषण मुक्त करने का भी सुझाव दिया। उनका यह भी कहना था कि मांडल को फिर से नगर पालिका बनाने की आवश्यकता है, ताकि इस क्षेत्र का समग्र विकास हो सके।
राजस्थान मंत्रिमंडल विस्तार: मंत्री पद की बजाय विकास पर जोर
राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार के संभावित मंत्रिमंडल विस्तार की चचाओं के बीच जब भड़ाना से मंत्री पद की अटकलों पर सवाल किया गया, तो उन्होंने अपनी प्राथमिकता साफ की। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य जनता की सेवा करना है, न कि मंत्री बनना। भड़ाना ने यह भी बताया कि मंत्री बनने का फैसला मुख्यमंत्री और आलाकमान का होगा, लेकिन उनका संकल्प मांडल क्षेत्र के विकास के प्रति है, और वे अपनी पूरी मेहनत से जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
मंदिर खोलने का संकल्प: भड़ाना का मजबूत स्टैंड
विधायक उदय लाल भड़ाना ने मांडल में मंदिर खोलने की अपनी प्रतिबद्धता को लेकर भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक बयान फैला रहे हैं, ताकि उनके प्रयासों को रोक सकें। हालांकि, भड़ाना ने स्पष्ट किया कि उनके लिए मंत्री पद से ज्यादा अहमियत मांडल के मंदिरों को खोलने की है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और बीजेपी आलाकमान से इस मुद्दे पर चर्चा की योजना बनाई है, और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही इसका समाधान निकलेगा।
मांडल को फिर नगर पालिका बनाने की जरूरत
मांडल कस्बे को पुनः नगर पालिका बनाने की भड़ाना की मांग क्षेत्रीय विकास के लिए महत्वपूर्ण है। उनका कहना है कि पहले मांडल को नगर पालिका से तुड़वाकर ग्राम पंचायत का दर्जा दिलवाया गया था, जिससे क्षेत्र के विकास में रुकावट आई थी। अब वे इस मुद्दे को उठाकर मांडल को नगर पालिका बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, ताकि विकास की गति तेज हो सके।
राजस्थान बजट 2025 से जुड़ी अन्य खबरें












Click it and Unblock the Notifications