Rajasthan Budget 2024: 5 साल में देंगे 4 लाख सरकारी नौकरी, एक क्लिक पर जानें राजस्थान बजट की घोषणाएं
Rajasthan Budget 2024 Highlights: राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार का पहला पूर्ण बजट 11 जुलाई 2024 को वित्त मंत्री दीया कुमारी ने पेश किया। राजस्थान विधानसभा में दीया कुमारी ने बजट 2024-25 पेश करते हुए सरकारी नौकरियां का पिटारा खोल दिया।
बजट में दीया कुमारी ने घोषणा की कि राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार के पांच साल के कार्याकाल में 4 लाख सरकारी भर्तियां निकाली जाएंगी। एक लाख नौकरियां तो चालू वित्तीय वर्ष में ही दे देंगे।

राजस्थान बजट की अन्य घोषणाएं
-हरयालो राजस्थान मिशन शुरू होगा
-अलवर और भिवाड़ी में अर्ली वॉनिंग सिस्टम विकसित किए जाएंगे
-जयपुर हवाई अड्डे टर्मिनल की यात्री क्षमता 50 लाख से बढ़ाकर 70 लाख
-बाड़मेर के उतरलाई में सिविल एयरपोर्ट की सुविधाओं के लिए फ्री में देंगे जमीन
-कोटा में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट बनेगा
-राजस्थान में बनेगा डिफेंस मैन्युफेक्चरिंग हब
- एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी लाई जाएगी।
-टैक्सटाइल पॉलिसी और राजस्थान वेयर हाउसिंग पॉलिसी
-राजस्थान इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव आयोजित होगा

-बालोतरा में पेट्रोजोन की स्थापना की जाएगी।
-पचपदरा रिफाइनरी से निकलने वाले बाय-प्रोडक्ट बनाए जाएंगे।
-प्रदेश में डिफेंस मैन्युफेक्चरिंग हब की स्थापना की जाएगी।

-800 बसें किराए पर ली जाएंगी।
-अजमेर, कोटा, भरतपुर और उदयपुर सहित 10 जिलों में आधुनिक सुविधाओं युक्त बस स्टैंड।
-रोडवेज में 1650 कर्मचारियों की भर्ती की भी बजट में घोषणा।

-बीकानेर, भरतपुर सहित बड़े शहरों के लिए इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी।
-लाइब्रेरी और वाई-फाई कनेक्शन के लिए 150 करोड़
-श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना शुरू की जाएगी।
-प्रदेश में शहरी क्षेत्र में 150 करोड़ की लागत से शहरी क्षेत्र में लाइब्रेरी और वाई-फाई कनेक्शन

-हर नगरी निकाय में 65 करोड़ की लागत से फायर ब्रिगेड उपलब्ध कराई जाएगी।
-2750 किमी से अधिक की लंबाई के 9 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे का निर्माण किया जाएगा।

-जैसलमेर और पूगल में दो नए सोलर पार्क
-प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तरों को फेज मैनर में सोलर एनर्जी सिस्टम
-इस साल 15 हजार करोड़ खर्च कर 25 लाख ग्रामीण घरों में नल से जल
-5846 अतिरिक्त गांव को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 20 हजार करोड़ से ज्यादा की 6 परियोजनाएं

-बिजली से वंचित रहे 208000 घरों को घरेलू बिजली कनेक्शन अगले 2 साल में
-पीएम सूर्य घर योजना के तहत आदर्श सौर ग्राम बनेंगे।
-राजस्थान सरकार ने विवि के कुलपतियों का नाम अब कुलगुरु
-भरतपुर, बीकानेर और अजमेर के इंजीनियर कॉलेज को राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के रूप में विकसित किया जाएगा।

-प्रदेश में 20 नए आईटीआई खुलेंगे।
-अनुदानित हॉस्टल में मेस भत्ता 2500 से बढ़ाकर 3000 रुपए
-खिलाड़ियों का मेस भत्ता बढ़ाकर 4000 रुपए

-स्टूडेंट्स के लिए नए इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे
-1.50 लाख से ज्यादा युवाओं को स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग दी जाएगी
-युवाओं के लिए अटल उद्यमी योजना लाई जाएगी
-स्टार्टअप्स के लिए 25 करोड़ रुपए से विशेष प्रोग्राम
-कॉलेज में बिजनेस इनोवेशन प्रोग्राम
-
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई












Click it and Unblock the Notifications