Rajasthan News: BSF का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, एक जवान की मौत, 13 घायल
Rajasthan News: Rajasthan News: राजस्थान के जैसलमेर में बीएसएफ जवानों के साथ बड़ा हादसा हो गया। बीएसएफ का एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक जवान शहीद हो गए। वहीं, 13 जवान घायल हो गए। घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस उपाधीक्षक प्रियंका कुमावत ने कहा कि बीएसएफ की बटालियन 149 का एक ट्रक सीमा पर जा रहा था। लंगटाला गांव के पास यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रक में कुल 16 बीएसएफ जवान सवार थे। जिसमें 13 घायल हो गए और एक जवान शहीद हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है। हादसे के पीछे के कारण की जांच की जाएगी। बताया जा रहा है कि बीएसएफ जवानों से भरा ट्रक अचानक पलट गया।

पुलिस के अनुसार, बीएसएफ बटालियन-149 का एक ट्रक बॉर्डर पर जा रहा था, लेकिन लंगतला गांव के पास आर्मी का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक जवान घटनास्थल पर ही शहीद हो गए। BSF का यह ट्रक जवानों के लिए राशन लेकर भारत से पाकिस्तान की सीमा की ओर जा रहा था, लेकिन बीच रास्ते में ही ट्रक की दुर्घटना हो गई।
स्वतंत्रता दिवस की वजह से देश की सीमा पर सुरक्षा बलों को अलर्ट मोड में रखा गया है। वहीं यह आपरेशन 11 से 17 अगस्त तक यानी 7 दिनों तक जारी रहेगा। 15 अगस्त के मौके पर कई पाकिस्तानी आतंकी संगठन अक्सर घुसपैठ करके माहौल बिगाड़ने की फिराक में होते हैं। ऐसे में सेना इनकी नापाक हरकतों को रोकने के लिए एक्शन मोड तैनात रहती है।
यह भी पढ़ें- BSF ने मेघालय में 12 लाख का सोना किया जब्त, शरीर के भीतर गुदा में छिपा रखा था, तस्कर गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications