राजस्थान: गर्लफ्रेंड के शौक पूरा करने करने तस्कर बन गया बॉयफ्रेंड, बेचने लगा अफीम
आरोपी प्रेमी के पास से पुलिस ने डेढ किलो अफीम व सात किलो डोडा चुरा जब्त किया है।
राजस्थान में भीलवाड़ा के गुलाबपुरा की पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा है, जो प्यार में तस्कर बन गया। प्रेमिका के शौक पूरे करने के लिए उसके कदम इस कदर गलत दिशा में उठे कि फिर उसने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब पुलिस की गिरफ्त में आया और सलाखों के पीछे पहुंच गया है।

भीलवाड़ा की गुलाबपुरा पुलिस ने नसीराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस चौकी के सामने नाकेबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आई लग्जरी कार को रुकवाया। चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया तो कार की तलाशी ली गई है। कार में से 1 किलो 546 ग्राम अफीम और 7 किलो डोडा मिला, जिसे ज्ब्त करके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी भैरुंलाल जाट अपनी पत्नी को छोड़कर गुलाबपुरा में अपनी एक प्रेमिका के साथ लिव इन रिलेशन में रहता है। वह अपने घर भी नहीं जाता। प्रेमिका को पुराना जोरावरपुरा गुलाबपुरा में मकान खरीदकर दे रखा है। पुलिस पूछताछ में अफीम तस्कर भैंरु ने बताया कि वह अपनी प्रेमिका के महंगे शौक पूरा करने के लिए तस्करी करता है। उसके साथ एक और आरोपी गोपाल जाट को भी पकड़ा गया है।
दरअसल, नसीराबाद एनएच पर नाकाबंदी करने वाली पुलिस ने पहले एक युवक को बिना नंबर की बाइक पर जाते देखा। वह पुलिस को देखकर हड़बड़ा गया। उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह पीछे भीलवाड़ा की तरफ से आ रही कार को एस्कॉर्ट कर रहा है। फिर पुलिस ने कार को रुकवाकर उसकी तलाशी ली तो उसमें अफीम और अफीम डोडा चूरा मिला।












Click it and Unblock the Notifications