Rajasthan BJP Candiadate list: भाजपा ने जारी की 15 उम्मीदवारों की नई लिस्ट, जानिए किसे कहां से मिला टिकट?
Rajasthan BJP Candiadate 5th list: बीजेपी ने राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए 15 उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की है। प्रदेश के लिए इससे पहले भारतीय जनता पार्टी चार लिस्ट जारी कर चुकी है। पार्टी ने इसमें बेरोजगार युवक संघ के अध्यक्ष को भी टिकट दिया है।
बीजेपी ने राजस्थान में अपनी पांचवीं लिस्ट में कुछ बदलाव भी किए हैं। मसलन, पार्टी ने कोलायत से टिकट बदल दिया है। यहां से पार्टी ने अपने पूर्व में दिग्गज नेता रह चुके देवी सिंह भाटी के पोते अंशुमान भाटी को उम्मीदवार बनाया है। पहले इनकी जगह उनकी बहू पूनम कंवर प्रत्याशी थीं।

राजस्थान में बीजेपी के 15 उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी
बीजेपी के उम्मीदवारों की यह लिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से जारी किए गए हैं। उम्मीदवारों का नाम और विधानसभा क्षेत्रों का विवरण इस प्रकार है-
1) अमित चौधरी- हुनमानगढ़
2) अंशुमान सिंह भाटी- कोलायत
3) राजकुमार रिणवा - सरदारशहर
4) उपेन यादव- शाहपुरा
5) गोपाल शर्मा- सिविल लाइंस
6) चंद्रमोहन बटवाडा- किशन पोल
7) रवि नय्यर- आदर्श नगर
8) विजय बंसल- भरतपुर
9) नीरजा अशोक शर्मा- राजखेरा
10) अभिषेक सिंह- मसूदा
11) बाबू सिंह राठौड़- शेरगढ़
12) केजी पालीवाल- मावली
13) प्रेमचंद्र गोचर- पिपल्दा
14) प्रह्लाद गुंजल- कोटा उत्तर
15) राधेश्याम बैरवा- बारां अटरू (अनुसूचित जाति)
सिविल लाइंस से पत्रकार को टिकट
पार्टी की नई लिस्ट देखने से लगता है कि वसुंधरा राजे के नजदीकी माने जाने वाले पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी का सिविल लाइंस से टिकट काट दिया गया है। इस सीट से पार्टी ने पत्रकार गोपाल शर्मा पर दांव लगाया है, जो कि नए चेहरे हैं। इस सीट से कांग्रेस की ओर से पार्टी के दिग्गज मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास मुकाबले में हैं।
वसुंधरा की पूरी तरह से उपेक्षा नहीं
वहीं शाहपुर से उपेन यादव पर पार्टी ने दांव लगाया है, जो बेरोजगार युवक संघ के प्रमुख हैं। बीजेपी ने कोटा उत्तर से जिन प्रह्लाद गुंजल को टिकट दिया है, उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का करीबी माना जाता है। यानि पार्टी ने इस लिस्ट में भी वसुंधरा की पूरी तरह से उपेक्षा नहीं की है और उनकी छाप इस चुनाव में किसी न किसी रूप में दिख रही है।
200 सीटों वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए इस महीने की 25 तारीख को मतदान होगा। पहले इसके लिए 23 नवंबर की तारीख चुनाव आयोग ने तय की थी। लेकिन, पवित्र देवोत्थान एकादशी पर होने वाली सैकड़ों शादियों को देखते हुए आयोग ने मतदान का समय दो दिन बढ़ाने का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications