Rajasthan: भजनलाल शर्मा सरकार इन 20 किसानों की जमीन करेगी नीलाम, गहलोत ने शेयर की इनसाइड स्टोरी
Rajasthan farmer land auction: राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2024 के बीच भजनलाल शर्मा ने किसानों की जमीन नीलाम करने की तैयारी कर ली है। अकेले हनुमानगढ़ जिले में ही 20 किसानों को अपनी जमीन से हाथ धोना पड़ सकता है। ये वो किसान हैं, जिन्होंने हनुमानगढ़ सहकारी भूमि विकास बैंक लिमिटेड से ऋण लिया और वापस नहीं चुकाया है।
हाल ही सहकारी भूमि विकास बैंक लिमिटेड के विक्रय अधिकारी कृष्ण कुमार जानू की ओर से अखबार में विज्ञापन देकर बताया गया है कि हनुमानगढ बैंक शाखा के अवधिपार विलफुल डिफाल्टर (जानबूझ कर ऋण नहीं चुनाने वाले) किसानों की जमीन कुर्क करने के आदेश न्यायालय से जारी हो चुके हैं।

हनुमानगढ़ में किसानों की जमीन नीलाम करने की प्रक्रिया 3 जून 2024 से शुरू होगी, जो 24 जून तक चलेगी। इस दौरान उन 20 किसानों की जमीन नीलाम होगी, जिन्होंने आवास एवं खेती के नाम पर एक लाख 18 हजार से 38 लाख 61 हजार रुपए तक ऋण ले रखे हैं।
उधर, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसानों की जमीन नीलाम होने की इनसाइड स्टोरी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए भजन लाल शर्मा सरकार और भाजपा पर निशाना साधा है।
अशोक गहलोत ने हनुमानगढ़ जिले के अखबारों में प्रकाशित किसानों की जमीन नीलामी के विज्ञापनों को "मोदी की गारंटी" की सच्चाई उजागर होना बताते हुए कहा कि लिखा कि भाजपा ने राजस्थान में घोषणा पत्र के पेज संख्या 42 पर वादा किया था कि किसानों की जमीन नीलामी रोकना सुनिश्चित करने की बात कही थी परन्तु राजस्थान में किसानों की जमीन नीलामी की जा रही है।
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने यह भी बताया कि नवंबर 2020 में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार थी। उसने विधानसभा से बिल पास कर प्रावधान किया था कि किसानों की 5 एकड़ कृषि भूमि नीलाम नहीं होगी। राज्यपाल ने यह बिल केन्द्र सरकार से अनुमोदन के लिए भेज दिया था परन्तु अभी तक इसे केन्द्र सरकार से अनुमोदन नहीं मिला है।
केंद्र सरकार से अनुमोदन नहीं मिलने पर गहलोत सरकार ने 20 जनवरी 2022 को प्रशासनिक आदेश के माध्यम से कुछ बैंकों द्वारा शुरू की गई कृषि भूमि नीलामी पर रोक लगाई थी। गहलोत का सुझाव है कि अब हनुमानगढ़ मामले में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को नवंबर 2020 को विधानसभा में पारित हुए बिल का अविलंब केन्द्र सरकार से अनुमोदन करवाना चाहिए जिससे किसानों को राहत मिल सके। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी सरकार ने राजस्थान में कृषि ऋण राहत आयोग बनाया था, मगर भजनलाल शर्मा की नई सरकार ने उसे भी क्रियाशील नहीं किया है।
इन किसानों की जमीन हो रही नीलाम
1. महावीर प्रसाद, ग्राम खोड़ा तहसील रावतसर
2. साहब राम, ग्राम खोड़ा तहसील रावतसर
3. रामकुमार, ग्राम खोड़ा तहसील रावतसर
4. मलकीत सिंह, ग्राम रतनपुरा ढाणी पीलीबंगा
5. राजेंद्र सिंह, मदन सिंह, गुमान सिंह, रावतसर
6. राजकुमार, रावतसर
7. रामेश्वर देवी, रावतसर
8. देवी लाल, ग्राम 10एसपीएम, रावतसर
9. सोम प्रकाश, रावतसर
10. राजकुमार, ग्राम दासूवाली
11. दयाराम, पीलीबंगा
12. महावीर, ग्राम 5 जीजीआर टिब्बी
13. माता किताब कौर मेमोरियल शिक्षण संस्थान, ग्राम कोहला
14. बबीता, रावतसर
15 जेठाराम, ग्राम 24 पीडीएन पीलीबंगा
16. गुरमेल सिंह, डीगवाला
17. माणाराम नायक, ग्राम किकरालिया
18. अमरीक सिंह, ग्राम 3एसआरडब्ल्यू
19. पृथ्वीराम नायक, ग्राम देवासर
20. प्रेमराज जाट, ग्राम गोलूवाला पीलीबंगा












Click it and Unblock the Notifications