देश में पहली बार: वन नेशन-वन इलेक्‍शन की तर्ज पर राजस्‍थान में वन स्‍टेट-वन इलेक्‍शन, इससे क्‍या फायदा?

One State One Election Rajasthan: देश में वन नेशन-वन इलेक्‍शन की चर्चाओं में बीच राजस्‍थान ने बाजी मार ली। राजस्‍थान वो पहला प्रदेश बन गया है, जो वन स्‍टेट वन इलेक्‍शन लागू करने जा रहा है।

10 जुलाई 2024 को राजस्‍थान की भजनलाल शर्मा को पहला बजट पेश किया गया, जिसमें उप मुख्‍यमंत्री दीया कुमारी ने बतौर वित्‍त मंत्री राजस्‍थान बजट 2024-25 पेश करते हुए घोषणा की कि राजस्‍थान में पंचायती राज संस्‍थाओं और स्‍थानीय निकायों के चुनाव एक साथ करवाए जाएंगे।

One State One Election Rajasthan

वन स्‍टेट, वन इलेक्‍शन के परीक्षण की घोषणा करने वाला राजस्‍थान देश में पहला प्रदेश है। अब राजस्‍थान में पंचायतों-निकायों के चुनाव एक साथ होने से बार-बार लागू होने वाली चुनाव आचार संहिता से सरकारी काम नहीं रुकेंगे और आमजन को काफी राहत मिलेगी।

दरअसल, राजस्‍थान में 282 स्‍थानीय निकाय, 362 पंचायत समितयों, 33 जिला प्रमुख, 352 प्रधान, 1014 जिला परिषद सदस्‍य, 6426 पंचायत समिति सदस्‍य, 11320 सरपंच व 107707 वार्ड पंच के चुनाव होते हैं। अक्‍सर पंचायती राज संसथाओं और स्‍थानीय निकायों के चुनाव राजस्‍थान में अलग-अलग समय में होते हैं। अब एक साथ होंगे।

राजस्‍थान बजट 2024 की अन्‍य बड़ी घोषणाएं

  • रोजगार: पांच साल में 4 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी। एक लाख नौकरी इसी साल।
  • कृषि: किसानों को 35 लाख तक का ब्‍याज मुक्‍त कर्ज। मार्च 2005 तक 1.45 लाख कृषि कनेक्‍शन।
  • महिलाएं: 15 लाख लखपति दीदी। कामकाजी महिलाओं के लिए हर जिले में छात्रावास।
  • उद्योग: डिफेंस निर्माण हब। बालोतरा में पेट्रो जोन। जयपुर में पीएम यूनिटी मॉल। नए स्‍टार्टअप के लिए 25 करोड़।
  • कर्मचारी: ग्रेच्‍युटी सीमा पांच लाख रुपए बढ़ी। संविदाकर्मी को दो बार इंक्रीमेंट। आरजीएचएस में सास-ससुर भी शामिल।
  • शिक्षा: 12 नए महाविद्यालय खोलेंगे। तीन एग्रीकल्‍चर महाविद्यालय खोले जाएंगे। हर संभाल में खेल महाविद्यालय। 20 नए आईटीआई और 10 पॉलिटेक्निक।
  • टैक्‍स: शहीद के घर की रजिस्‍ट्री फ्री। होम लोन एग्रीमेंट पर स्‍टाम्‍प डयूटी 15 से घटाकर एक लाख।
  • खेल: हर जिले में खेल अकादमी। पद विजेता खिलाड़ी को 25 लाख रुपए तक का हेल्‍थ बीमा। ग्राम पंचायतों में ओपन जिम।
  • स्‍वास्‍थ्‍य: 16 ट्रोमा सेंटर शुरू किए जाएंगे। 25 नई आधुनिक एम्‍बुलेंस। एक्‍सीडेंट में घायलों को बचाने वालों को 10 हजार रुपए।
  • पर्यटन: खाटूश्‍याम मंदिर कॉरिडोर बनेगा। 20 पर्यटन स्‍थल सुधरेंगे। 8 जगह नए रोप-वे बनाए जाएंगे।
  • इंफ्रा: 9 नए ग्रीन फील्‍ड एक्‍सप्रेस वे बनेंगे। 53 हजार किमी सड़क नेटवर्क, दिल्‍ली के भारत मंडपम की तर्ज पर जयपुर में राजस्‍थान मंडपम।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+