राजस्थान : जंजीरों में जकड़ी जिंदगी, 10 साल से जानवरों की तरह बेड़ियों से बंधी विधवा

बारां। राजस्थान के बारां में एक जिंदगी 10 साल से जंजीरों में जकड़ी हुई है। जंजीरों से बंधी यह महिला मानसिक रूप से बीमार है। उम्र 40 साल है और इस महिला के तीन बच्चे भी हैं। महिला का नाम किरण है। मामला जिले के आदिवासी क्षेत्र शाहाबाद के मामोनी गांव का है।

खटका गांव में रहती थी

खटका गांव में रहती थी

बता दें किरण हमेशा से ऐसी न थी। दस साल पहले खटका गांव में इसका खुशहाल परिवार था। किरण पति और तीन बच्चों के साथ अच्छी जिंदगी जी रही थी। फिर एक दिन कुछ ऐसा हुआ जिससे इसका सब कुछ छीन गया। अचानक किरण के पति की मौत हो गई। तब से ये वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठी।

 भाई के पास रह रही किरण

भाई के पास रह रही किरण

पति की मौत के बाद से किरण अपने बच्चों के साथ भाई के साथ रह रही है। लेकिन बहन की मानसिक स्थिति की वजह से भाई बहन को जंजीर से बांधने को मजबूर है। महिला के भाई राकेश ने बताया कि उसकी बड़ी बहन किरण की मानसिक बीमारी का इलाज पिछले 10 साल से ग्वालियर, कोटा समेत कई जगह करवाया गया, लेकिन उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं हुई।

 खूब करवाया इलाज

खूब करवाया इलाज

अब उनकी आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से वह अपनी बहन का इलाज भी नही करवा पा रहे हैं। भाई ने बताया कि मानसिक हालत की वजह से वह लोगों को पत्थर मारती है और कहीं भी निकल जाती है। इसलिए मजबूरी में हमें इसे जंजीरों से बांधकर रखना पड़ रहा है।

जानवरों से भी बदतर जिंदगी

जानवरों से भी बदतर जिंदगी

पीड़ित किरण पिछले 10 वर्षों से जानवरों से भी बदतर जिंदगी जी रही है। उसके परिजन सुबह-शाम खाना खिला देते हैं। गर्मी, सर्दी, बरसात में इसी तरह से जंजीरों से बंधी रहती है। अब ये जरूरी है कि प्रशासन इस तरफ ध्यान दें और महिला का बेहतर इलाज करवाया जाए। जिससे वह एक बार फिर आम जिंदगी जी सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+