PM Modi in Rajasthan: पिछले चुनाव में पीएम मोदी की 12 सभाओं से BJP को 30 सीटों पर फायदा, इस बार के क्या हाल?
Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में पीएम नरेंद्र मोदी पिछले चुनाव की तुलना में ज्यादा सभाएं की हैं। जानिए किन सीटों पर पड़ सकता है असर।
PM Modi in Rajasthan: राजस्थान चुनाव 2023 में भाजपा अपनी जीत की गारंटी पीएम मोदी को मान रही है। पीएम मोदी भी ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। आलम यह है कि इस बार पीएम मोदी ने राजस्थान में पिछले चुनाव की तुलना में अधिक सभाएं की हैं। आज पीएम मोदी राजस्थान के पाली जिले के जाडन में चुनावी रैली को सम्बोधित कर रहे हैं।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में पीएम मोदी 26 जगहों पर रैली व सभाएं कर चुके हैं जबकि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में पीएम मोदी ने करीब 12 चुनावी सभाएं की थीं। इस बार बिना सीएम फेस के मैदान में उतरी भाजपा ने पीएम मोदी की दोगुनी सभाओं का लक्ष्य रखा हैं। जीत की उम्मीद भी दोगुनी हो गई है।

पीएम मोदी की राजस्थान में सभाएं
पीएम मोदी ने 26 सभाओं में से अब तक 17 सभाएं कर ली। 21 नवंबर को अंता, कोटा, करौली में सभा प्रस्तावित है। इसी दिन शाम को जयपुर में रोड शो होगा। फिर 22 व 23 को पीएम मोदी की राजस्थान में सभाएं होनी हैं।
कब-कब राजस्थान आए पीएम मोदी?
22 सितंबर 2022 को अंबा माता के दर्शन को जाते समय आबूरोड रुके
1 नवंबर 2022 को मानगढ़ धाम आए
28 जनवरी 2023 को गुर्जर समुदाय के लोकदेवता भगवान देवनारायण के मंदिर आसींद आए
12 फरवरी 2023 को दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे का उद्घाटन
12 मई 2023 को नाथद्वारा व आबूरोड में रैली की
31 मई 2023 को अजमेर के पुष्कर का दौरा किया
8 जुलाई 2023 को बीकानेर में अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस वे का उद्घाटन
27 जुलाई 2023 सीकर में जनसभा की
25 सितंबर 2023 को जयपुर में परिवर्तन संकल्प यात्रा महासभा
2 अक्टूबर 2023 को सांवलिया चित्तौड़गढ़ में सभा
अक्टूबर-नवंबर 2023 को जयपुर, भरतपुर, नागौर, तारानगर व झुंझुनूं में चुनावी रैलियां

पीएम मोदी का राजस्थान चुनाव में असर
बता दें कि पीएम मोदी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में 12 रैलियां कीं, जिनसे करीब 30 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों को अच्छे वोटों से जीत मिली। हालांकि पूर्वी राजस्थान में मोदी के चुनाव दौरे बेअसर साबित हुए। इस बार कमजोर व बराबरी वाली सीटों को ध्यान में रखकर पीएम मोदी की 26 रैलियां व सभाएं हुई हैं। इन सीटों पर भाजपा को कितना फायदा पहुंचा है? यह चुनाव के नतीजों से पता लगेगा।

25 नवंबर को राजस्थान में मतदान
उल्लेखनी है कि श्रीगंगानगर की करणपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर की मौत हो जाने के कारण इस बार राजस्थान विधानसभा की 200 में से 199 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। 25 नवंबर को मतदान होगा। 3 दिसंबर को वोटों की गिनत की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications