Rajasthan Election: नवलगढ़ से सीएम गहलोत का नगरपरिषद बनाने का वादा, योजनाओं पर पीएम मोदी को घेरा
Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थाम में अपनी योजनाओं के दम पर सत्ता में वापसी का दावा करने वाली कांग्रेस नेता राज्य के धुंआधार प्रचार पर हैं। दौसा में जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनावी सभा को संबोधित किया। वहीं झुंझुनूं के नवलगढ़ में सीएम अशोक गहलोत मे अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा।
नवलगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने जनता से नगरपरिषद बनाने का वादा किया। साथ ही पीएम मोदी पर भी जमकर हमला बोला।

नवलगढ़ पहुंचे सीएम गहलोत ने सभा को संबोधित करते हुए नगरपरिषद बनाने का वादा किया। सीएम ने कहा कि 'मैने राजकुमार से कहा था कि तुम मांगते मांगते थक जाओगे। तो इसने भी कोई कसर नहीं छोड़ी लिस्ट बहुत लंबी है। आपकी मांग है कि नवलगढ़ को नगरपालिका से नगरपरिषद बनाया जाए तो मेरी गारंटी है कि सरकार बनते ही नवलगढ़ को नगर परिषद बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने अपनी योजनाओं को गिनाया और सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 'हिंदुस्तान में राजस्थान पहला ऐसा राज्य है। जिसने 500 रुपए में सिलेंडर देने की शुरूआत की। राजस्थान इकलौता ऐसा राज्य है जहां 25 लाख का बीमा है। उन्होंने कहा कि लोगों का इलाज में पैसा बहुत खर्च होता है। घर-गहने गिरवी रख जाते हैं। मां बाप और परिवार के इलाज में'। मगर अब 25 लाख के बीमा से इलाज हो रहा है।
इस दौरान सीएम गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'मैं तो बीजेपी वालों को बोलता हूं कि तुम वोट तो मांग रहे हो, कि आप 25 लाख बीमा कब करोगे। आपने मैनिफेस्टो में लिखा नहीं है। केंद्र सरकार क्यों लागू नहीं कर रही है। ओपीएस कब लागू करोगे। हमने जो काम किए वो आपके सामने है।
वहीं पीएम मोदी को घेरते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि हमारी योजनाओं में कमी निकालें,अपने संबोधन के दौरान एक बार फिर सीएम ने सरकार पर आए संकट का जिक्र करते हुए कहा कि 'ये राजकुमार शर्मा आपका लाडला तो है ही ये मेरा हीरो। यहां राजकुमार शर्मा चुनाव नहीं लड़ रहा है। ये वोट मुझे मिलेगा। हमारी सरकार बचाने में अहम रहें। आज मैं मुख्यमंत्री के रूप में आपके सामने खड़ा हूं उसमें राजकुमार शर्मा की अहम भूमिका रही।
गहलोत ने आगे कहा कि देश में सरकारें गिरा दी। नरेंद्र मोदी यहां आते हैं जाने क्या-क्या बाते करते हैं। मेरे और मेरे परिवार के बारे में बोले, जादूगरी की बात करते हैं। हमारी योजनाओं में कमी नहीं निकालेंगे। उन्हें हमारी योजनाओं में कमी निकालनी चाहिए। राजस्थान के रिवाज को लेकर सीएम गहलोत ने एक बार फिर अपनी सरकार रिपीट करने का दावा किया।
सीएम ने कहा कि 'मैं केरला गया गया था। वहां 70 साल से कम्युनिस्ट और कांग्रेस पार्टी की सरकारें रहीं। एक बार कांग्रेस तो एक बार कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार रही। मैं विधानसभा चुनाव में गया तो वहां बताया गया कि कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार बन रही है। तो मैने पूछा ऐसा क्यों, तो कहा गया कि कोरोना में अच्छा काम किया। तो मैने सोचा कि राजस्थान में तो ऐसा काम किया विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भीलवाड़ा मॉडल की तारीफ की। इससे पहले मंच पर पहुंचे सीएम गहलोत का खेतड़ी विधायक जितेंद्र सिंह, नवलगढ़ विधायक राजकुमार शर्मा, मंत्री बृजेंद्र ओला ने स्वागत किया।
संवाद सूत्र: जितेंद्र सिंह शेखावत झुंझुनू












Click it and Unblock the Notifications