Rajasthan Election: मायावती की एंट्री से बदलेंगे सियासी समीकरण, जानिए क्या बोले बांदीकुई के लोग?

Rajasthan Assembly Election: राजस्थान के चुनावी समर में अब बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी कदम रख दिया है। दौसा जिले की बांदीकुई विधानसभा में मायावती ने शनिवार को बसपा प्रत्याशी भवानी सिंह गुर्जर के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजस्थान और देश में कई विरोधी पार्टियों की सरकार रही है, लेकिन देश को आजाद होने के वर्षों बाद भी विरोधी पार्टियों से दलितों, आदिवासियों, मुस्लिमों, पिछड़ा वर्गों का विकास नहीं हुआ है। ऐसे में सवाव है कि बांदीकुई विधानसभा में मायावती के दौरे के बाद राजस्थान में समीकरण बदलने सियासत में को पंख लग सकते हैं।

Rajasthan Assembly Election

बसपा सुप्रीमो मायावती आज बांदीकुई विधानसभा में भवानी सिंह के समर्थन में एक आम सभा करने पहुंची थी, जहां आमजन अच्छी खासी भीड़ को देखते हुए संबोधित करते हुए मायावती ने कांग्रेस और भाजपा दोनों को आड़े हाथों लिया है। ऐसे में मायावती की सभा खत्म होने के बाद लोगों की क्या राय था जानिए...

मायावती को सुनाने आए मतदाता अनिल कुमार योगी ने बताया कि बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र में पिछले कई दशकों से पानी की समस्या बराबर बनी है, और जो भी नेता यहां से विधायक चुना जाता है वह पानी के मुद्दे पर चुनाव लड़कर पूरे 5 साल पानी के मुद्दे को भूल जाता है इसलिए अबकी बार बांदीकुई में मायावती पर विश्वास जमाते हुए बसपा उम्मीदवार को मतदान करने की बात कर रहे थे।

एक दूसरे मतदाता नंदकिशोर ने कहा की मायावती के आने से यहां बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र का माहौल एकदम बदल गया है। नंदकिशोर ने कहा कि 30000 से ऊपर की भीड़ के चलते निश्चित रूप से माहौल बदलेगा। ऐसे हबीएक दूसरे मतदाता का कहना है कि मैं यहां बहन मायावती को सुनने के लिए आया हूं और मुझे मायावती की बातों पर पूरा यकीन है, जिसके चलते लगता है बांदीकुई में सियासी समीकरण बदलने के साथ माहौल बदलेगा।

एक वृद्ध महिला मतदाता ने कहा कि मायावती को सुनने के लिए आई थी और सुनने के बाद उन्होंने बीएसपी के समर्थन में मतदान करने की बात करती नजर आई।

बीएसपी महुआ विधानसभा प्रत्याशी बनवारी लाल का कहना है कि जिले में बीएसपी अपना परचम लहराएगी। मायावती की बांदीकुई रैली के बाद दो तीन परसेंट जो मतदाताओं में मतदान कम होने की गुंजाइश भी अब पूरी हो गई है। उनका कहना है कि जिले में बीएसपी के तमाम उम्मीदवार जीतेंगे। आपको बता दें कि साल 2003 विधानसभा चुनाव के दौरान बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र से बसपा उम्मीदवार मुरारी लाल मीणा ने जीत हासिल की थी।

संवाद सूत्र: हेमांक पांडेय, बांदीकुई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+