'सचिन पायलट रोते रहे, वसुंधरा राजे को बहन बता अशोक गहलोत ने नहीं किया गिरफ्तार', राजस्थान में बोले CM केजरीवाल

Rajasthan Assembly Election 2023 Arvind Kejriwal: इस साल के अंत में तीन राज्यों में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनावी विसात बिछनी शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी ने भी राजस्थान में चुनाव लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने राजस्थान में अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

इस बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज यानी रविवार को राजस्थान में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अशोक गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियां भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

वसुंधरा राजे को बहन बता अशोक गहलोत ने नहीं किया गिरफ्तार: राजस्थान में बोले अरविंद केजरीवाल

सीएम केजरीवाल ने कहा कि वसुंधरा राजे की सरकार के दौरान अशोक गहलोत उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते थे, आज जब अशोक गहलोत की सरकार सत्ता में आई तो सचिन पायलट उनसे वसुंधरा राजे को गिरफ्तार करने के लिए कहते रहे लेकिन अशोक गहलोत ने कहा कि मैं उन्हें गिरफ्तार नहीं करूंगा। वह मेरी बहन की तरह हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब हम यहां आ रहे थे तो हमने देखा कि गहलोत साहब ने पूरे गंगानगर और इस स्टेडियम के आसपास अपने पोस्टर लगा रखे हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि अगर उन्होंने पिछले 5 साल काम किया होता तो उन्हें ऐसा नहीं करना पड़ता। यहां 15-20 लोग आए और वे कुर्सियां ​​फेंक रहे थे, यह सब कायरों की हरकत है।

उन्होंने कहा कि सीएम गहलोत ने 5 साल काम नहीं किया और यही कारण है कि वे आम आदमी पार्टी की रैलियों को बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- जनरल से बदतर हो गए हैं स्लीपर और AC कोच', केजरीवाल बोले, अच्छी खासी रेलवे का बेड़ा गर्क कर दिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+