Rajasthan: अलवर में मॉब लिंचिंग, 3 युवकों को भीड़ ने जमकर पीटा, एक की मौत, जानिए क्या है मामला

Rajasthan Alwar Mob Lynching: राजस्थान के अलवर में शुक्रवार (18 अगस्त) को मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया, जिसमें भीड़ ने तीन युवकों को जमकर पीटा, जिससे हमले में एक मुस्लिम व्यक्ति की मौत हो गई।

अलवर के बानसूर में लकड़ी काटने आए 3 मुस्लिम युवकों की एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने पिटाई की। भीड़ ने एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। वहीं दो अन्य युवक घायल हो गए हैं।

Rajasthan Alwar Mob Lynching

आरोपियों ने अलवर के नारोल गांव के पास पीड़ित की कार रोकी और अंदर बैठे तीन लोगों के साथ मारपीट की। रिपोर्ट के मुताबिक फॉरेस्टकर्मियों की गाड़ी में भरकर 8-10 से अधिक लोग आए थे।

पुलिस के मुताबिक पहले तीनों घायल युवकों कोटपूतली बीडीएम जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हरसौरा थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए अब तक चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच चल रही है।

जानिए कैसे हुई पूरी घटना

पीड़ित ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर के मुताबिक तैय्यब खान ने जानकारी दी है कि 17 अगस्त को उनके बेटे वसीम ने ग्राम रामपुर (बानसूर) से लकड़ी खरीदी थी, जिसको लेने वो शाम को गया था। उसके दोस्त आमिष ने हमें बताया कि हम शाम में लकड़ी भर रहे थे, उसी दौरान हमें पता चला कि वन विभाग वाले आ रहे हैं। जिसके बाद हम अपनी गाड़ी को लेकर वहां से निकल गए। लेकिन हमारे पीछे वन विभाग की गाड़ी आई। जेसीबी ने हमारा रास्ता रोका और हमें हमारी कार से निकाल कर वो लोग हमें पीटने लगे। लगभग 12 से 15 लोग इसमें शामिल थे।

ये भी पढ़ें- 'Sorry, हैप्पी बर्थडे पापा, मैंने जो भी किया मर्जी से किया...', कोटा के 18 वर्षीष छात्र का सुसाइड नोट रुला देग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+