Rajasthan Accident : ओवरस्पीड कार का टायर फटा, पति, पत्नी व बहन समेत पांच की मौत

श्रीगंगानगर, 8 नवंबर। राजस्थान के जैसलमेर जिले में रामगढ़ तनोड़ रोड दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें हनुमानगढ़ जिले के एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। ये लोग रविवार सुबह सवा सात बजे जैसलमेर से तनोट माता मंदिर के दर्शन करके लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार कार ओवर स्पीड थी। अचानक रामगढ़ तनोट रोड पर टावर फट गया और कार सड़क पर पलट गई। वह हवा में पलटी खाकर जमीन पर पत्थरों के ढेर पर गिर गई।

Rajasthan Accident

इनकी हुई मौत

1. विशाल सहारण, 13क्यू श्रीगंगानगर
2. रिंकू पत्नी विशाल 13क्यू श्रीगंगानगर
3. वर्षिका, 13क्यू श्रीगंगानगर
4. अर्जित उर्फ मनीष झाझड़िया, हनुमानगढ़
5. अंजू, पीलीबंगा, हनुमानगढ़

कुछ दिन पहले थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती में हुआ चयन

बता दें कि रिंकू व उसकी दो बहनों की शादी एक ही परिवार में हुई थी।
हादसे में मारे गए लोगों में पति-पत्नी व भाभी शामिल है। घर में विशाल व रिंकू का चार वर्षीय बेटा बचा है। रिंकू की सगी बहन अंजू का कुछ दिन पहले ही थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती में चयन हुआ था।

तीनों बहनों की एक ही घर में शादी

दरअसल, रूपराम सहारण के बेटे विशाल से रिंकू का विवाह हुआ था। जबकि रिंकू की बड़ी बहन अंजू का विवाह रूपराम के बड़े भाई इंद्राज सहारण के पुत्र राजीव से हुआ था। इंद्राज सहारण की एक अन्य पुत्र वधु भी अंजू और रिंकू की बहन ही है। तीनों बहनों का विवाह एक ही घर में हुआ था। दोनों बहनों की मौत के बाद उनकी तीसरी बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+