Rahul Kaswan: टिकट कटने के बाद जनता के सामने आए राहुल कस्वां ने बताया गेम प्लान, राठौड़ पर क्या बोले?
Rahul Kaswan News Churu: लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा की पहली सूची में टिकट कटने के बाद चूरू सांसद राहुल कस्वां 8 मार्च को पहली बार जनता के सामने आए।
चूरू जिले के राजगढ़ स्थित अपने आवास पर राहुल कस्वां जनता से मुखातिब हुए और लोकसभा चुनाव 2024, अपने परिवार के राजनीतिक इतिहास और राजेंद्र राठौड़ का नाम लिए बिना कई बातें शेयर कीं। कस्वां ने कहा कि जयचंदों के बीच रहने वाले ही जयचंदों की बात करते हैं।

सुनिए राहुल कस्वां ने क्या-क्या कहा?
राहुल कस्वां ने कहा कि उनका परिवार 1977 से राजनीति से है। चुनाव कभी हार-जीत के लिए नहीं लड़ा। जनता के काम करवाने, सुख दुख में साथ देने और विकास के लिए चुनाव लड़े हैं। 33 साल पहले भैरोंसिंह शेखावत ने मेरे सरपंच पिता को संसद में जाने का मौका दिया था।
पूरा लाइव यहां देखें
चूरू से टिकट कटने के बाद लोकसभा चुनाव 2024 में उन्हें क्या करना है? इसका फैसला उन्होंने जतना पर छोड़ दिया। हालांकि उनका जनता का साथ मांगा। ऐसे में कहा जा रहा है कि राहुल कस्वां चूरू से बगावत कर सकते हैं।
चूरू से लगातार दो बार के भाजपा सांसद का इस बार टिकट कटने की वजह तारानगर से राजेंद्र राठौड़ की कांग्रेस के नरेंद्र बुडानिया के सामने हार का बदला माना जा रहा है। साथ ही यह भी चर्चा है कि राहुल कस्वां कांग्रेस में भी जा सकते हैं।
देवेंद्र झाझड़िया चूरू से भाजपा उम्मीदवार
उल्लेखनीय है कि दो मार्च को भाजपा ने पहली सूची जारी करते हुए देशभर की 195 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की। चूरू से मौजूदा सांसद राहुल कस्वां का टिकट काटकर पैरालंपिक खिलाड़ी देवेंद्र झाझड़िया को टिकट दिया है। उल्लेखनीय है कि राहुल कस्वां के पिता रामसिंह कस्वां चूरू से चार बार और राहुल कस्वां दो बार सांसद रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications