Rahul Gandhi News: भारत जोड़ो न्याय यात्रा 7 दिन के विराम के बाद फिर से शुरू, पायलट नहीं आए नजर
Bharat Jodo Naye Yatra: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज राजस्थान के धौलपुर से 7 दिन के विश्राम के बाद मध्य प्रदेश रवाना हो गई।
राहुल गांधी ने न्याय यात्रा में 3 किलोमीटर तक रोड शो कर जनता का अभिवादन किया। इस दौरान अशोक गहलोत, गोविंद डोटासरा, सुखविंदर सिंह रंधावा साथ रहे लेकिन सचिन पायलट नजर नहीं आए।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार दोपहर को 7 दिन के विराम के बाद फिर से शुरू हो गई। दोपहर को राहुल गांधी दिल्ली से सीधे धौलपुर पुलिस लाइन हेलीकॉप्टर से पहुंचे।
शूरवीरों की धरती राजस्थान में जननायक राहुल गांधी जी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' लेकर पहुंच चुके हैं।
देश की जनता के आशीर्वाद से 'न्याय के हक' की लड़ाई जारी है..
भारत जोड़ो न्याय यात्रा 🇮🇳 pic.twitter.com/RUypCjKHm0
— Congress (@INCIndia) March 2, 2024
यहां से राहुल गांधी राजाखेड़ा बाईपास से खुली गाड़ी से रोड शो की शुरुआत की गई। करीब 3 किलोमीटर तक राहुल गांधी ने रोड शो किया। इसके बाद मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की सीमा में प्रवेश कर रवाना हो गए।
कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने शनिवार को धौलपुर पहुंच गए थे।
सर्किट हाउस में मीडिया से मुखातिब होकर वार्ता भी की थी। लेकिन दोपहर के बाद जैसे ही राहुल गांधी का रोड शो शुरू हुआ तो सचिन पायलट उनके साथ दिखाई नहीं दिए।
राहुल गांधी के साथ रोड शो में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, सुखविंदर सिंह रंधावा समेत राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा, धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाहा, एवं बसेड़ी विधायक संजय जाटव मौजूद रहे। सूत्रों से मिली जानकारी में सचिन पायलट मुरैना रवाना हो गए। मुरैना में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रोड शो किया जाएगा।
धौलपुर शहर के राजाखेड़ा बाईपास से सागर पाडा चेक पोस्ट तक राहुल गांधी द्वारा रोड शो किया गया। राहुल गांधी एवं रोड शो को देखने के लिए भारी तादाद में शहर वासी एवं आसपास के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।
आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम के हालात बन गए। हालांकि रोड शो का आयोजन सर्विस रोड पर किया गया। राहुल गांधी की झलक देखने के लिए महिला पुरुष एवं बच्चे छतों पर भी चढ़ गए।
इसके अलावा हाईवे पर भी लोगों की भारी भीड़ देखी गई। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस और प्रशासन के पसीने छूट गए। करीब डेढ़ घंटे तक धौलपुर में रोड शो का आयोजन किया गया। इसके बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गई।












Click it and Unblock the Notifications