राहुल गांधी अपने परिवार के प्रति ही वफादार नहीं, जनता के प्रति क्या होंगे: बीजेपी

जयपुर। राज्यसभा सांसद ओम माथुर ने 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब मोदी सरकार सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के तहत आसाम में एनआरसी को पूरा करने के बाद जल्द ही पूरे देश में इसे लागू करेगी। आगामी चुनावों में भी यह मुद्दा मुख्य रहेगा। हिंदुस्तान को किसी भी सूरत में धर्मशाला नहीं बनने दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने इस मामले में राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है।

Rahul Gandhi is not loyal to his family, how will he loyal to the people says BJP MP om mathur

ओम माथुर राजस्थान के झुंझुनूं में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बसंत मोरवाल के निधन पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपने परिवार के प्रति भी वफदार नहीं है। वे जिस एनआरसी का वो विरोध कर रहे हैं, उसकी शुरूआत उनकी माता पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने की थी और उसका बीज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने डाला था।

Rahul Gandhi is not loyal to his family, how will he loyal to the people says BJP MP om mathur

इसके बाद कांग्रेस ने एनआरसी को लागू करने की कभी हिम्मत नहीं की। उन्होंने कहा कि जो भी घुसपैठिया भारत में है, उसे देश से बाहर निकाला जाएगा। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी भी भारतीय को परेशानी नी होगी, सरकार इसका पूरा ध्यान रखेगी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वार्थी लोग घुसपैठिया के पक्ष में आंदोलन कर रहे हैं और सीमा पर सैंकड़ों जवान शहीद हो गए हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

इस मौके पर उन्होंने राहुल गांधी के राफेल संबंधी आरोपों पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सभा में वे खुद सदस्य है। कई बार डिबेट करने के लिए कोशिश की गई। लेकिन राहुल गांधी डिबेट करना नहीं चाहते। क्योंकि उन्हें डिबेट आती ही नहीं। यदि राहुल डिबेट करे तो वे अपने साधारण से कार्यकर्ता को भी उनके सामने बैठा देंगे तो भी राहुल जवाब नहीं दे पाएंगे।

राजस्थान में भी हैं घुसपैठिए

एनआरसी को लेकर देशभर में मचे सियासी घमासान के बीच राजस्थान के शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा है कि राजस्थान में भी घुसपैठिए हैं। एनआरसी को राजस्थान में भी लागू किया जाए। घुसपैठियों से देश की संस्कृति को सबसे बड़ा खतरा है। इससे पहले राज्यसभा सांसद ओम माथुर के एनआरसी को देशभर में लागू करने का बयान दिया था।

वासुदेव देवनानी ने सोमवार को एनआरसी को प्रदेश में लागू करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि भारत कोई धर्मशाला नहीं है कि यहां जिसका मन आए वो अवैध रूप से बस जाए। इस देश को धर्मशाला बनने भी नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में जितने भी विदेशी गैरकानूनी रूप से रह रहे हैं, उन्हें तुरंत देश से बाहर निकाला जाए।

उन्होंने राजस्‍थान में भी एनआरसी बनाए जाने की भी मांग की, जिससे राजस्थान से भी अवैध विदेशियों को बाहर निकाला जा सके। इससे पूर्व सांसद ओम माथुर ने कहा था कि अब मोदी सरकार सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के तहत आसाम में एनआरसी को पूरा करने के बाद जल्द ही पूरे देश में इसे लागू करेगी।

आगामी चुनावों में भी यह मुद्दा मुख्य रहेगा। हिंदुस्तान को किसी भी सूरत में धर्मशाला नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी घुसपैठिया भारत में है, उसे देश से बाहर निकाला जाएगा। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी भी भारतीय को परेशानी ना होगी, सरकार इसका पूरा ध्यान रखेगी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वार्थी लोग घुसपैठिया के पक्ष में आंदोलन कर रहे हैं और सीमा पर सैकड़ों जवान शहीद हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+