राजस्थान: डूंगरपुर पहुंचे राहुल गांधी, अशोक गहलोत संग वाल्मीकि मंदिर में किए दर्शन

राजस्थान: डूंगरपुर पहुंचे राहुल गांधी, अशोक गहलोत संग वाल्मीकि मंदिर में किए दर्शन

जयपुर, 16 मई: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों राजस्थान में हैं। उदयपुर में 13 से 15 मई तक कांग्रेस के राष्ट्रीय चिंतन शिविर में हिस्सा लेन के बाद आज राहुल गांधी डूंगरपुर जिले में पहुंचे हैं। डूंगरपुर पहुंचने के बाद राहुल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ पहुंचकर वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना की। दोनों नेता डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम भी पहुंचे और यहां स्थित भगवान शिव मंदिर में दर्शन किए।

 Dungarpur

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ बेणेश्वर धाम पर 132 करोड़ के हाईलेवल पूल निर्माण का शिलान्यास करेंगे। उनके साथ कांग्रेस के कई दूसरे बड़े नेता भी यहां पहुंचे हैं। राहुल गांधी इसके बाद बांसवाड़ा जिले में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

तीन दिन चला चिंतन शिविर

कांग्रेस पार्टी का तीन दिवसीय चिंतन शिविर रविवार को ही राजस्थान के उदयपुर में खत्म हुई है। तीन दिन कांग्रेस की मंजबूती को लेकर पार्टी के नेताओं में मंथन चला। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चिंतन शिविर के आखिर दिन बताया कि पार्टी में आंतरिक सुधार के लिए एक सप्ताह के अंदर टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। टास्क फोर्स पार्टी में जरूरी सुधारों की प्रक्रिया में तेजी लाएगा। इसके साथ ही कांग्रेस 2 अक्टूबर से कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक 'भारत जोड़ो' पदयात्रा शुरू की जाएगी। इसमें पार्टी के सभी लोग हिस्सा लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+