Rajasthan Police: कौन थे PSO सुरेंद्र सिंह, जिनकी हादसे में हो गई मौत, नेता प्रतिपक्ष की सुरक्षा में थे तैनात
राजस्थान पुलिस ने बहादुर जवान सुरेंद्र सिंह (27) को खो दिया। राजस्थान में प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली के निजी सुरक्षाकर्मी (PSO) सुरेंद्र सिंह ने सड़क हादसे में घायल होने के तीन दिन बाद उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पीएसओ सुरेंद्र सिंह मूलरूप से अलवर के मालाखेड़ा के पास गांव बंदीपुरा महुआ खुर्द के रहने वाले थे। उनके दो बच्चे हैं। पिता सेना से रिटायर हैं।

बता दें कि राजस्थान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली पांच जून की रात को करीब सवा दस बजे कार में सवार होकर जयपुर से दौसा जा रहे थे। रास्ते में कार के सामने नीलगाय आने से कार का एक्सीडेंट हो गया। जूली का हाथ फैक्चर हो गया था। हादसे के वक्त निजी सुरक्षाकर्मी सुरेंद्र सिंह भी कार में ही मौजूद थे। कार के एयरबैग खुलने से कार के पास चोट आई थी।
दूसरे दिन 6 जून को सुरेंद्र सिंह जूली के बंगले गार्ड सुनील को साथ लेकर अस्पताल में सामान्य जांच कराने के लिए जा रहे थे। रास्ते में उनकी स्कूटी को दूसरे वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके कारण सुरेंद्र के सिर में चोट लगी थी। उन्हें मेट्रो मानस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान 8 जून को सुबह करीब साढ़े 4 बजे सुरेंद्र ने दम तोड़ दिया।
सुरेंद्र सिंह की मौत से राजस्थान पुलिस में शोक की लहर दौड़ गई। सुरेंद्र सिंह साल 2022 से नेता प्रतिपक्ष जूली की सुरक्षा में लगे हुए थे। साल 2015 में राजस्थान पुलिस में भर्ती सुरेंद्र सिंह के पिता रिटायरमेंट के बाद अब बिजली विभाग में गार्ड नौकरी करते हैं। बड़ा भाई गांव में ही खेती करता है।












Click it and Unblock the Notifications