Priya Singh: राजस्थान की पहली महिला बॉडीबिल्डर प्रिया सिंह ने ज्वाइन की हनुमान बेनीवाल की पार्टी RLP
Priya Singh Meghwal Join RLP: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से तारीखों के ऐलान से पहले पार्टी ज्वाइन करने वालों में चर्चित बॉडीबिल्डर प्रिया सिंह का नाम भी शामिल हो गया है।
Priya Singh Meghwal with Hanuman Beniwal: राजस्थान की पहली महिला बॉडी बिल्डर प्रिया सिंह हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी ज्वाइन की है। शनिवार को हनुमान बेनीवाल ने प्रिया सिंह को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई।
बता दें कि प्रिया सिंह बीकानेर की रहने वाली हैं। इनकी आठ साल की उम्र में शादी हो गई थी। दो बच्चों की मां होने के बावजूद प्रिया सिंह ने पुरुषों के वर्चस्व वाला बॉडीबिल्डर क्षेत्र बतौर करियर चुना।

पिछले साल थाइलैंड में आयोजित इंटरनेशनल बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में प्रिया सिंह स्वर्ण पदक जीता। खेल की दुनिया से अब प्रिया सिंह की राजनीति में एंट्री चर्चा का विषय बनी हुई है।
फिलहाल यह तय नहीं हो पाया है कि प्रिया सिंह आरएलपी की टिकट पर राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाग्य आजमाएगी या नहीं। अगर वह चुनाव लड़ती है तो कौनस सीट से टिकट मिलेगा?
उल्लेखनीय है कि थाईलैंड के बाद प्रिया सिंह को मुंबई में 'रियल हीरोज ऑफ इंडिया' के खिताब से नवाजा गया। दलित वर्ग से ताल्लुक रखने वाली प्रिया सिंह लगातार तीन बार मिस राजस्थान बन चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- Tina Dabi Baby Boy: PAK से आई महिला ने IAS टीना डाबी को दिया बेटा होने का आशीर्वाद तो मिला ये जवाब, VIDEO
शादी के बाद प्रिया सिंह ने परिवार की आर्थिक हालत सुधारने के लिए जिम में काम करना शुरू किया था। फिर बॉडीबिल्डर के रूप में पहचान बना ली। कई मंचों पर राजस्थान का नाम रोशन किया। प्रिया सिंह का पूरा नाम प्रिया सिंह मेघवाल है।












Click it and Unblock the Notifications