आधी रात को छात्रा से मिलने आया शिक्षक, ग्रामीणों ने उल्टा लेटाकर कर दिया यह हाल

श्रीगंगानगर। एक शिक्षक की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर डाली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ग्रामीणों द्वारा शिक्षकों को उल्टा लेटाकर लाठियों से पीटा जा रहा है। वह रहम की भीख मांग रहा है, मगर ग्रामीणों का दिल नहीं पसीज रहा।

Sriganganagar Video viral

वायरल वीडियो राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर इलाके का बताया जा रहा है। इसमें निजी स्कूल के एक शिक्षक की पिटाई की गई है। आरोप है कि शिक्षक रात में स्कूल की ही एक छात्रा से मिलने के लिए उसके गांव पहुंचा था, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़कर जमकर धुनाई कर दी।

दरअसल, श्रीगंगानगर में एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक को ग्रामीणों ने उल्टा लेटा कर डंडे से दे दनादन पीट दिया। वायरल वीडियो में पिट रहा शिक्षक श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर में एक निजी स्कूल में अध्यापक है, जो अपनी ही स्कूल की एक छात्रा से मिलने के लिए देर रात मंगलवार को उसके गांव पहुंचा था।

इस दौरान ग्रामीणों को जब शिक्षक की करतूत का पता चला तो उन्होंने उसे पकड़ लिया. इसके बाद शिक्षक की जमकर पिटाई कर डाली। ग्रामीणों ने शिक्षक की पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। निजी स्कूल के इस अध्यापक पर स्कूल में छात्राओं के साथ गलत व्यवहार करने का आरोप है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+