झुंझुनूं के दो वीर सपूत प्रेमप्रकाश गावड़िया व शमशेर खान कायमखानी शहीद, अंतिम विदाई देने उमड़े लोग
झुंझुनूं, 28 जुलाई। देश को सबसे अधिक फौजी देने वाले झुंझुनूं के दो सपूत वीरगति को प्राप्त हो गए। एक जवान बिसाऊ के पास गांव शेशू तो दूसरे नुआं से थे। दोनों की शहादत पर झुंझुनूं में शोक की लहर रही और हर कोई उन पर गर्व करता दिखा।
Recommended Video

बता दें कि गांव शेशू निवासी प्रेमप्रकाश गावड़िया एयरफोर्स में शिलांग में तैनात थे। शहादत के बाद बुधवार को उनकी पार्थिव देह गांव पहुंचे तो शहीद के अंतिम दर्शन करने के लिए लोग उमड़ पड़े।
गांव शेशू के बस स्टैंड से शहीद के घर तक युवाओं ने तिरंगा रैली निकाली और प्रेमप्रकाश जिंदाबाद के नारे लगाए। गांव में सैन्य सम्मान से शहीद जवान गावड़िया का अंतिम संस्कार किया गया।
बता दें कि 33 वर्षीय प्रेमप्रकाश घर का इकलौता चिराग था। इनके चार साल की बेटी और दो साल का बेटा है। दो साल के बेटे ने ही पिता को मुखाग्नि दी। वहीं, गांव नुआ के रहने वाले नायब सूबेदार शमशेर खान भी शहीद हुए हैं। वे इन दिनों भारतीय सेना की 16 ग्रेनेडियर में तैनात थे।












Click it and Unblock the Notifications