राजस्थान में भील प्रदेश की कामना में प्रार्थना, वीडियो वायरल हुआ तो मंत्री खराड़ी आए एक्शन में
Rajasthan News: राजस्थान में अब भील प्रदेश की उठती हुई मांग सरकारी विद्यालयों तक पहुंचती हुई नजर आ रही है। प्रदेश में डूंगरपुर के एक सरकारी स्कूल में भील प्रदेश की प्रार्थना का वीडियो वायरल जमकर वायरल हो रहा है।
सरकारी स्कूल में भील प्रदेश की प्रार्थना का वीडियो वायरल होने के बाद सरकार और मंत्री सकते में आ गए है। जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने प्रिंसिपल और 2 टीचर एपीओ कर दिया है और विभागीय जांच के आदेश भी दिए है।
डूंगरपुर जिले के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल डोलवर उपली में भील प्रदेश की प्रार्थना करवाने का मामला सामने आया हैं। भील प्रदेश की सामूहिक प्रार्थना का वीडियो सामने आने के बाद जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने जांच के आदेश दिए।

कमेटी की जांच में वीडियो की पुष्टि होने के बाद शिक्षा विभाग ने प्रिंसिपल सहित 3 टीचर को एपीओ कर दिया हैं। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (सीडीईओ) रणछोड़ लाल डामोर ने बताया कि सरकारी स्कूलों में बच्चों की शिक्षा को लेकर सरकार की ओर से स्पष्ट गाइडलाइन है। इसमें सरस्वती वंदना और देशभक्ति से जुड़ी प्रार्थना का नियम है।
इसी से जुड़ी प्रार्थना स्कूलों में करवा सकते हैं। दोवड़ा ब्लॉक के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल डोलवर उपली में 9 जुलाई को सामूहिक प्रार्थना सभा के दौरान भील प्रदेश की प्रार्थना करवाई गई थी। 14 जुलाई को इसका एक वीडियो सामने आया था।
इस पर मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने इसे गलत बताते हुए जांच के आदेश दिए थे। कलेक्टर के आदेश के बाद उन्होंने एक कमेटी का गठन करते हुए पूरे मामले की जांच करवाई।
वीडियो की जांच में स्कूल में भील प्रदेश की प्रार्थना 'अपने हार तुलसी की माला, बोली है रसखान की, ये धरती भील परदेस की, ये धरती भील परदेस की...' करवाने की पुष्टि हुई।
स्कूल के प्रिंसिपल हरिप्रकाश परमार, पीटीआई जगदीश रोत और सीनियर टीचर जीवराज डामोर को एपीओ कर दिया गया है।
सीडीईओ ने बताया कि एपीओ के दौरान प्रिंसिपल हरिप्रकाश को संयुक्त निदेशक कार्यालय उदयपुर भेजा गया है। वहीं, दोनों टीचर जीवराज और जगदीश को माध्यमिक शिक्षा ऑफिस में ड्यूटी के निर्देश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications