ज्योति मौर्या जैसी 'बेवफाई', जिसने पूनम को कोचिंग करवाकर CRPF कांस्टेबल बनाया, उसी की प्रेमी से करवाई हत्या
राजस्थान के भरतपुर जिले के नरेना चौथ निवासी संजय जाट की पत्नी पूनम जाट ने यूपी की ज्योति मौर्य जैसी बेवफाई की है। दिल्ली में तैनात पूनम CRPF कांस्टेबल है। उसके CRPF कांस्टेबल से रामप्रताप गुर्जर से अवैध संबंध है।
Poonam jaat CRPF constable lover story: शादी, पढ़ाई, सरकारी नौकरी और फिर बेवफाई। एसडीएम ज्योति मौर्या की कहानी इतनी ही थी, मगर राजस्थान के भरतपुर की पूनम जाट की कहानी इससे भी खौफनाक है। पूनम ने उसी पति की प्रेमी के हाथों मरवा दिया, जिसने शादी के बाद उसे कोचिंग करवाकर सीआरपीएफ में कांस्टेबल बनाया।

कहानी 3 जगहों से जुड़ी है। राजस्थान के भरतपुर जिले के खोह थाना इलाके के गांव नारायणा चौथ, दिल्ली का द्वारका सेक्टर और अलवर के बानसूर से। दो दिन पहले पूनम जाट के पति संजय जाट का शव बरामद हुआ है। साथ ही उसके अवैध संबंधों की कहानी भी उजागर हुई है।
मामले के अनुसार साल 2010 में पूनम जाट की शादी भरतपुर जिले के खोह थाना इलाके के गांव नारायणा चौथ निवासी संजय जाट के साथ हुई थी। पूनम की सगी सुशीला और सोनिया की शादी भी संजय के भाई अजय व भवानी के साथ हुई थी।
संजय गांव में ही खेती-बाड़ी करता है। शादी के बाद पूनम चाहती थी कि वह आगे की पढ़ाई पूरी करके सरकारी नौकरी लगे। संजय ने पूनम को पढ़ाया। कोचिंग करवाई। शादी के सालभर बाद ही वह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में कांस्टेबल लग गई। संजय व पूनम के तीन बच्चे हैं।
सीआरपीएफ कांस्टेबल पूनम जाट को सीआरपीएफ के साथी कांस्टेबल रामप्रताप गुर्जर से प्यार हो गया। रामप्रताप अलवर के बानसूर का रहने वाले है। श्रीनगर में पोस्टिंग के दौरान पूनम जाट और रामप्रताप के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं, जिनकी भनक पूनम के पति रामप्रताप को लग गई थी।
पूनम जाट वर्तमान में दिल्ली के द्वारका सेक्टर में सीआरपीएफ कैंप में और रामप्रताप नागालैंड में पोस्टेड है। पूनम व रामप्रताप ने संजय की हत्या की योजना बनाई। जिसके तहत पूनम ने 31 जुलाई को पति संजय को फोन करके दिल्ली बुलाया।
संजय दिल्ली पहुंचा तब घरवालों से उसकी बात हुई थी। इसके बाद से नहीं कुछ पता नहीं चला। संजय के परिजनों ने खोह पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवा दी। पुलिस ने शक होने पर 2 अगस्त को पूनम को दिल्ली से गांव बुलाकर पूछताछ की।
पहले तो उसने गुमराह करने का प्रयास किया। फिर सच उगल दिया और बताया कि नौकरी के दौरान उसे साथी सीआरपीएफ कांस्टेबल रामप्रताप गुर्जर से प्यार हो गया था। इसलिए रामप्रताप से उसकी हत्या करवा दी।
संजय को दिल्ली बुलाकर प्रेमी रामप्रताप के साथ उसे कार में बैठाया और गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद पूनम अपनी यूनिट चली गई और रामप्रताप शव लेकर अलवर के बानसूर पहुंचा। यहां पर अपने भूखंड में उसका शव दफन कर दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications