Rajasthan News: कोटा में तिरंगे के अपमान पर सियासत तेज, सुनिए मंत्री मदन लाल, हीरालाल नागर क्या बोले ?
Rajasthan Kota Flag News: राजस्थान के कोटा में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के मामले को लेकर सिसायत तेज हो गई है। एक ओर प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर सख्त है तो दूसरी ओर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने भी इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दावा किया है।
दरअसल कोटा में बिते दिनों बारावफात के दिए राष्ट्रीय ध्वज के साथ छेड़छाड़ करने का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के साथ ही पुलिस और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। पूरे मामले में तुरत फुरत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई में जुट गए।
उधर जैसे ही घटना की जानकारी शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को मिली तो उन्होने डीजीपी से लेकर आईजी और पुलिस अधीक्षक तक के फोन घनघना दिए।
कोटा में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान पर बोले मदन दिलावर
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) September 17, 2024
यह दुर्भाग्य है कि यहां का अन्न जल खाने वाले लोग राष्ट्रीय ध्वज का अपमान कर देते है
लगता है उनकी श्रद्धा इस देश मे नही है
कल डीजीपी से मुलाकात की
कोटा के आईजी से भी बात की
ऐसे लोगों को ढूंढ कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए pic.twitter.com/VzCbxaI3Vk
वहीं आज जोधपुर में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि यहां का अन्न जल खाने वाले लोग राष्ट्रीय ध्वज का अपमान कर देते है।

ऐसा लगता है उनकी श्रद्धा इस देश में नहीं है। कल डीजीपी से मैने मुलाकात की थी। कोटा के आईजी से भी फोन पर बात की है। ऐसे सभी समाजकंटकों को ढूंढ ढूंढ कर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उधर टोंक जिले के प्रभारी मंत्री और भजनलाल सरकार के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने शाहपुरा जिले में हुई धार्मिक घटना पर लोगों को नसीहत देते हुए कहा कि हमें संवेदनशीलता के साथ सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए और आदर भी करना चाहिए।
कोटा में तिरंगे के अपमान को लेकर बोले मंत्री हीरालाल नागर pic.twitter.com/MBW2V72BxJ
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) September 17, 2024
हमारे संस्कार और संस्कृति के हिसाब से हमारे उत्सव है, एक हमारी अलग पहचान है देश की। और उत्सव मेलजोल कर मनाए जाने की हमारे यहां परम्परा रही है उस परम्परा का निर्वहन होना चाहिए।
समाजकंटकों को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे उत्पाती अगर धार्मिक भावनाओं को आहत करते है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी और उनकों जेल भी जाना पड़ेगा।
पूरी घटना को लेकर निंदा की है और दावा किया है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगी। उसकी हर अवैध संपति पर हमारी सरकार एक्शन लेगी।












Click it and Unblock the Notifications