Rajasthan: राहुल गांधी के बयानों पर सियासी बखेड़ा, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने ली चुटकी
Rajasthan: देश की सियासत में एक बार फिर से राहुल गांधी को लेकर सियासी संग्राम शुरू हो गया है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की विदेश यात्रा में दिए गए बयानों को लेकर शुरू हुआ सियासी बखेड़ा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।
एक ओर भाजपा के सांसद, विधायकोंं ने राहुल गांधी के पासपोर्ट को रद्द करने की मुहिम शुरू कर दी है तो वहीं देश के कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने भी जमकर जुबानी प्रहार किए है।
दरअसल केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एक दिन के बीकानेर दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के भारतीय सिक्खों पर दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस पार्टी व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को निशाने पर लिया है।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर भ्रामक प्रचार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी ने तो अमेरिका में सिक्खों को लेकर जो बयान दिया है वो विदेशी धरती पर जाकर भारत को बदनाम करने का प्रयास किया।
अर्जुन के तीखे तीर राहुल पर ! pic.twitter.com/v9Zj5E8BIO
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) September 24, 2024
अर्जुन राम मेघवाल मंगलवार को बीकानेर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जार्जटाउन यूनिवर्सिटी में जो भारत के विरोध में बोलने वालों के बीच में जो बयान दिया है।
राहुल गांधी की आदत हो गई है कि जब भी वो विदेश जाते हैं भारत के खिलाफ भारत की संवैधानिक संस्थाओं के विरुद्ध बयानबाजी करते हैं।
वहां उन्होंने सिक्खों के लिए बोला कि भारत में जो सिक्ख समाज रहता है उन्हें अपने धार्मिक रीती-रिवाजों रिवाज का अनुसरण करने में दिक्कत आ रही है यह सरासर झूठ है।
राहुल गांधी का नेता प्रतिपक्ष होकर हमारी नीतियों की आलोचना करें तो उनका स्वागत है लेकिन विदेश में जाकर देश के आलोचना करना हम सहन नहीं करेंगे।
वहीं कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा पर की गई जातिसूचना टिप्पणी की अर्जुनराम मेघवाल ने आलोचना की है उन्होंने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थकों ने कुमारी शैलजा को जिस तरह से जातिगत अपशब्द कहे, जो कतई भी मान्य नहीं हैं।
हरियाणा की जनता और अनुसूचित जाति समाज कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा के बीजेपी में शामिल होने के सवाल के जवाब में कहा कि यह उनका व्यक्तिगत फैसला होगा।












Click it and Unblock the Notifications