Rajathan News: जयपुर में जब आप पार्टी के प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बरसाई लाठियां....

Rajasthan Aap Protest: दिल्ली में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आज जयपुर में भाजपा कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को लाठियां भांजकर खदेड़ दिया।

दरअसल आज जयपुर में भाजप के प्रदेश कार्यालय पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा लोकसभा चुनावों को लेकर बैठक ले रहे थे। इसी दौरान प्रदर्शन करने पहुंचे आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी।

police-used-batons-on-protesters-in-jaipur-against-the-arrest-of-delhi-chief-minister-kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देश भर में भाजपा मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में शुक्रवार को जयपुर में भी आप कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा पार्टी कार्यालय के अंदर लोकसभा चुनाव की तैयारियों को प्रदेश पदाधिकारी की बैठक ले रहे थे। विरोध प्रदर्शन करने आए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं और प्रदेश अध्यक्ष सहित तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

आपकों बता दे कि गुरुवार को ED ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब नीति के मामले में पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था।

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद राजस्थान में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुख्यालय के बाहर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की, अचानक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पार्टी मुख्यालय के बाहर देखकर पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं पर जमकर पुलिस की तरफ से लाठियां बरसाई गई और उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

आप पार्टी के नेताओं ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है और झूठे मामलों में आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है।

केजरीवाल की इस गिरफ्तारी की विरोध में लोकतांत्रिक तरीके से अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए पार्टी मुख्यालय के बाहर आए थे, लेकिन पुलिस ने उन पर लाठी चार्ज किया।

लोकतंत्र में अपनी बात कहने का अधिकार सबको है, लेकिन इस देश में भाजपा की सरकार लोकतंत्र को नहीं मानती है। इसलिए हर जगह दमन की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष जब तक जारी रहेगा जब तक अरविंद केजरीवाल को और उनके अन्य साथियों को नहीं छोड़ा जाता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+