चोरी के आरोप में युवक से जमकर मारपीट, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की जांच

झालावाड़। नगर में दोपहर को कृषि मंडी परिसर में एक युवक को भीड़ ने मारपीट कर उसको नग्न अवस्था में छोड़ दिया। पूरी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पीड़ित युवक की ओर से नामजद प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Police started investigation on video of a video of a youth being beaten up for theft

वीडियो के अनुसार एक युवक पर को कुछ व्यक्तियों ने चोरी का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। करीब 3 मिनट 6 सेकंड तक के इस वायरल वीडियो में भीड़ युवक के साथ मारपीट कर रही है। ऐसे में वह नग्न अवस्था में हो गया। इसके बाद शाम को पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ।

सहायक पुलिस उप निरीक्षक रमेश मीणा ने बताया कि गोविंद नगर निवासी युवक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता सेवानिवृत्त ग्राम सेवक हैं। वह उनके कहने पर ही पचोला निवासी फूलचंद मीणा को बुलाने मंडी में आया था।

इसी बीच वह इधर-उधर देख रहा था। इसी दौरान उनी गांव निवासी छितरलाल, बनवारी और राम सिंह ने सहित 5-6 अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसके कपड़े भी फाड़ दिए। इससे वह नग्न अवस्था में हो गया। मीणा ने बताया कि प्रकरण दर्ज होने के बाद मामले की जांच पुलिस निरीक्षक लक्ष्मण सिंह कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+