'पुलिस ऐसे अपराधियों का तुरंत एनकाउंटर कर दे', सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर बोले कांग्रेस नेता

Sukhdev Singh Gogamedi: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है। अब समय आ गया है कि पुलिस ऐसे अपराधियों का तुरंत एनकाउंटर कर दे।

कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार को उन अधिकारियों के खिलाफ भी तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए, जिनसे सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने सुरक्षा मांगी थी। प्रताप सिंह ने कहा कि यह जो हत्या हुई है, यह बहुत ही गंभीर मामला है। ऐसे क्रिमिनल्स जो खुलेआम आकर गोली मार रहे हैं।

तुरंत एनकाउंटर कर दे, सुखदेव की हत्या पर बोले कांग्रेस नेता

ऐसे अपराधियों को पुलिस को निश्चित रूप से ठोक कर मारना चाहिए। अब वक्त आ गया है ऐसे क्रिमिनल्स का एनकाउंटर कर देना चाहिए। कौन हैं ये क्रिमिनल्स? कहां से आया है? किसने लाया है? ये बहुत बड़ी घटना है। सुरक्षा ना देने वाली पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। सरकरा को इस मामले में तुरंत एक्शन लेना चाहिए और तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करनी चाहिए।

बता दें कि राजस्‍थान की राजधानी जयपुर में सुखदेव सिंह की हत्या की गई। राजपूत नेता सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्‍यक्ष थे। गोली लगने से सुखदेव सिंह गोगामेड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्‍होंने जयपुर के मानसरोवर के मेट्रो मास अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

रोहित गोदारा ने फेसबुक पर बताया कि उनके गिरोह ने करणी सेना प्रमुख की हत्या की पूरी जिम्मेदारी ली है।रोहित गोदारा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि भाइयों आज सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या कर दी गई। हम इसकी पूरी जिम्मेदारी लेते हैं। यह हत्या हमने करवाई है। मैं आपको बताना चाहता हूं कि गोगामेड़ी हमारे दुश्मनों की मदद करते थे, उन्हें मजबूत करते थे। जहां तक ​​हमारे दुश्मनों की बात है , उन्हें अपने घर के दरवाजे पर अपनी अर्थी तैयार रखनी चाहिए। हम जल्द ही उनसे भी मिलेंगे।

यह भी पढ़ें- MP News: कांग्रेस की हार के बाद उमंग सिंघार का ट्वीट, दिग्विजय सिंह के लिए लिख दी ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+