Rajasthan: जोधपुर में नकली सोने का शातिर ठग, पलक झपकते ही ठग लिए 4.30 लाख रूपए, फिर क्या हुआ ?
Rajasthan News: राजस्थान में अपराधी हर रोज नए तरीकों से चोरी, लूट और ठगी की शातिर अंदाज में वारदातें करने की कोशिश कर रहा है। कई वारदातों में वो सफल भी हो जाता है लेकिन फिर कुछ दिन बाद भी खाकी की गिरफ्त में जकड़ा नजर आता है।
प्रदेश के जोधपुर में बदमाश की शातिर गैंग ने नकली सोने को असली बताकर एक व्यक्ति से 4.30 लाख रूपए की ठगी की वारदात को अंजाम दे दिया, लेकिन जब मामला पुलिस थाने पहुंचा तो गैंग के मास्टर माइंड बदमाश को गिरफ्तार कर हवालात पहुंचा दिया।
दरअसल पूरा मामला जोधपुर के महामंदिर थाना इलाके का है जहां शातिर ठग कुम्भाराम बावरी नकली सोने को असली बताकर भोले भाले ग्रामीणों से रूपए ऐंठकर नकली सोना दे देता था। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने शातिर ठग को गिरफ्तार किया है।

महामंदिर थाना के थाना अधिकारी शिवलाल मीणा ने बताया कि प्रार्थी ने रिपोर्ट दी थी जिसमें उसने बताया कि पावटा के सनसीटी अस्पताल वह आया हुआ था। इस दौरान उसे एक युवक उस से मिला और उसने घर की नींव की खुदाई के दौरान बहुत सारा सोना निकालने की बात कही और उसे सोने को वह बेचने की भी बात करने लगा।
नकली सोने का शातिर ठग गिरफ्तार pic.twitter.com/n2P2WA5WLv
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) August 29, 2024
शातिर ठग कुम्भाराम बावरी की बातों में आकर पीड़ित युवक ने सस्ते सोने की लालच में आकर उससे सोना खरीदने को तैयार हो गया। जिसके बाद ठग कुम्भाराम ने उसे नकली सोना देकर 4.30 लाख रुपए ऐंठ लिए। उसके बाद ठग ने अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया ।
ठगी का जब प्रार्थी को पता लगा तो वह महामंदिर थाने पहुंचा और अपनी आप बीती थाने में बताई। जिसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर शातिर ठग की गैंग को गिरफ्तार कर पर्दाफास किया और ठग से 3.20 लाख रुपए भी नगद बरामद किए हैं । फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तप्तीश इसमें जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications