Rajasthan: हॉकी वाली सरपंच नीरू यादव को स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का दिल्ली से बुलावा
Rajasthan News: देशभर में हॉकी वाली सरपंच के नाम से पहचान बना चुकी राजस्थान के झुंझुनूं जिले की निवासी नीरू यादव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का न्यौता भेजा है।
दिल्ली के लाल किले पर आयोजित होने वाले भव्य समारोह में सरपंच नीरू यादव सहित प्रदेश की 8 महिलाएं शामिल होगी। इन महिलाओं के नवाचारों को लेकर 5 मिनट की डॉक्यूमेंट्री डिस्पले की जाएगी।
सरपंच नीरू यादव को लाल किले पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह का आमंत्रण मिलने के बाद गांव में जश्न का माहौल है। गांव की महिलाएं और बाशिंदे सरपंच को मिठाई खिला कर बधाई दे रही है।

झुंझुनूं जिले के लाम्बी अहीर ग्राम पंचायत की हॉकी वाली सरपंच नीरू यादव स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली में विशिष्ट अतिथि जनप्रतिनिधि के रूप में लाल किले पर मौजूद रहेगी।
Recommended Video
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण की 150 सशक्त महिलाओं को राष्ट्रीय पर्व पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है। जिसमें शेखावाटी की एकमात्र झुंझुनू जिले की सरपंच नीरू यादव जो कि राजस्थान प्रदेश के आठ प्रतिनिधियों में से एक होगी।
सरपंच नीरू यादव को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पंचायत राज विभाग द्वारा अंबेडकर भवन नई दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा।
हॉकी वाली सरपंच के नवाचारों पर देश में चर्चा हो रही है महिला सशक्तिकरण ग्राम पंचायत को आत्मनिर्भर करने के आने को प्रयासों में नीरू यादव के बर्तन बैंक, लड़कियों की हॉकी टीम का खेल प्रदर्शन, मेरा पेड़ मेरा मित्र अभियान व ग्राम पंचायत के विकास कार्यों सहित सामाजिक नवाचारों पर आधारित 5 मिनट की डॉक्यूमेंट्री देश के नाम कार्यक्रम में डिस्प्ले होगी।
सरपंच नीरू यादव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि आमंत्रण की सूचना पर ग्राम पंचायत की सखी सहेलियां ने पंचायत के अटल केंद्र पर पहुंचकर हॉकी वाली सरपंच नीरू यादव का मुंह मीठा कर बधाई दी। तथा तिलक लगाकर दिल्ली के लिए रवाना भी किया।
सरपंच नीरू यादव ने गांव की महिलाओं को घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रत्येक महिला को तिरंगा भेंट कर राष्ट्रीय पर्व को मनाने की नसीहत दी । सरपंच ने कहा स्वतंत्रता दिवस पर हर घर मीठा पकवान बनाकर और बच्चों को खिलाएं देशभक्ति की कहानी सुनाएं और टीवी पर उनका प्रोग्राम भी देखें।












Click it and Unblock the Notifications