Pinki Meena RAS: 5 लाख की घूस के बाद जेल से आकर जज से की शादी, अब SDM को वापस जाना होगा सलाखों के पीछे?
Pinki Meena RAS: राजस्थान प्रशासनिक सेवा की अधिकारी पिंकी मीणा वह नाम हैं, जो लाखों की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार हुई थीं। इसके बाद जेल से बाहर आकर उन्होंने एक जज से शादी कर ली थी। अब एक बार फिर उनके जेल जाने की आशंका है, क्योंकि राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने उनके खिलाफ अभियोजन की मंजूरी दे दी है।
दरअसल, राजस्थान सरकार ने हाल ही में राज्य के 24 अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन की अनुमति दी है। इन सभी को राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बीते वर्षों में रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। इन्हीं में पिंकी मीणा का नाम भी शामिल है।

यह भी पढ़ें- पिंकी मीणा की शादी: एनवक्त पर शाही मंडप में नहीं पहुंचा दूल्हा, सुबह पता चली चौंकाने वाली खबर
Pinki Meena SDM Bandikui: दौसा के बांदीकुई में एसडीएम थीं पिंकी मीणा
साल 2021 में पिंकी मीणा दौसा जिले के बांदीकुई में एसडीएम पद पर कार्यरत थीं, जब दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का निर्माण चल रहा था। इसी दौरान ACB ने पिंकी मीणा और दौसा के एसडीएम पुष्कर मित्तल को एक्सप्रेसवे बनाने वाली कंपनी से ₹5-5 लाख रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।
ACB ने दोनों के खिलाफ उसी साल कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी, लेकिन राजस्थान सरकार से अभियोजन की मंजूरी नहीं मिलने के कारण अदालत में केस आगे नहीं बढ़ पाया। गिरफ्तारी के बाद दोनों अफसरों को निलंबित कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें- Pinki Meena का रिश्वतनामा : राजस्थान की वो RAS, जिसने पड़ोसी SDM को देख घूस में मांगे 10 लाख रुपए
अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 1 जून 2025 को पिंकी मीणा और पुष्कर मित्तल के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति दे दी है। इसके बाद अब कोर्ट में मुकदमा शुरू होगा। अगर दोषी करार दी गईं तो सजा हो सकती है, नहीं तो बरी भी हो सकती हैं।
कौन हैं पिंकी मीणा?
निलंबित RAS अधिकारी पिंकी मीणा जयपुर जिले के पास स्थित चितवाड़ी गांव की रहने वाली हैं। उनके पति नरेंद्र मीणा राजस्थान न्यायिक सेवा के अधिकारी हैं। दोनों की शादी 16 फरवरी 2021 को जयपुर के अनंतम सफारी मैरिज गार्डन में प्रस्तावित थी, लेकिन बाद में दोनों ने अपने गांव में सादगी से शादी की थी।

पिंकी मीणा का सेवा रिकॉर्ड
पिंकी मीणा का जन्म 24 जुलाई 1992 को हुआ था। वे 2017 बैच की RAS अधिकारी हैं। दौसा के बांदीकुई में एसडीएम बनने से पहले वे टोंक में अंडर ट्रेनी असिस्टेंट कलेक्टर थीं। 15 फरवरी 2021 से वे निलंबित चल रही हैं।
रिश्वत कांड और शादी
13 जनवरी 2021 को ACB ने उन्हें रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने उन्हें शादी के लिए 16 फरवरी को सशर्त अंतरिम जमानत दी थी। इसके तहत उन्हें 21 फरवरी को फिर से सरेंडर करना था। शादी के बाद पिंकी मीणा वापस जेल चली गई थीं और वर्तमान में वे जमानत पर बाहर हैं।
सिर्फ पिंकी मीणा ही नहीं, इन अधिकारियों पर भी चलेगा केस
राजस्थान सरकार ने जिन 24 अफसरों पर अभियोजन की अनुमति दी है, उनमें RAS अधिकारी पिंकी मीणा और पुष्कर मित्तल के अलावा ये नाम भी शामिल हैं:
AEN आशाराम व रवीन्द्र सिंघल
XEN रामहरे मीणा
माइनिंग इंजीनियर पंकज गहलोत
डॉ. देवी शंकर मारू, डॉ. रितेश जैन
प्रवीण सिंघल, चमन प्रकाश
UDH के AEN नाथू सिंह राठौड़
ASP वीरेन्द्र कुमार
जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चंद्र
BDO पूरणमल मीणा
PWD AEN गुमान सिंह
CE भुवनेश माथुर
आनंद ACE, रामहेत मीणा, अश्वनी (XEN)
हंसराज मीणा, प्रेमचंद, दिनेश सिंह, अशोक गुप्ता
SE जगराम मीणा
यह भी पढ़ें- एयर इंडिया हादसे के बाद इन 2 पायलट व 10 क्रू मेंबर को मरा समझ लिया गया, ये निकले ज़िंदा, RIP वीडियो वायरल












Click it and Unblock the Notifications