Lok Sabha Election: पायलट के गढ़ में हैट्रिक हार के बाद... भाजपा का किला भेद पाएंगी कांग्रेस !
Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनावों में राजस्थान की 25 लोकसभा सीटें इस बार किसी हॉट सीट से कम नहीं है। क्योंकि हर एक सीट पर कांग्रेस और भाजपा के साथ गठबंधन दल के नेताओं सियासी मैदान में हुंकार भर रहे है।
लोकसभा चुनावों में राजस्थान के सियासी रण का दौसा एपिक सेंटर बनता हुआ नजर आ रहा है। एपिक सेंटर इसलिए कि यह सीट सचिन पायलट के गृह नगर के तौर जाना जाता है।
सचिन पायलट के पिता स्वर्गीय राजेश पायलट भी यहीं से सांसद रहे थे और यहीं पर राजनीति का इतिहास गढ़ा था। आज दौसा लोकसभा सीट से मुरारी लाल मीना ने अपना नामांकन दाखिल किया।

अपने गढ़ में मिली 'हैट्रिक हार' पर सचिन पायलट ने नामांकन रैली को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि "इस बार सूद के साथ हिसाब बराबर करेंगे "
बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण के नामांकन के आखिरी दिन दौसा कांग्रेस प्रत्याशी मुरारी लाल मीणा की नामांकन रैली में शामिल होने सचिन पायलट दौसा पहुंचे। जहां सचिन पायलट ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जनता अब बीजेपी को 25 की 25 सीटें नहीं जीतने देंगी।
लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन है। नामांकन के अंतिम दिन कई सीटों से कई दिग्गजों ने अपना पर्चा दाखिल किया है। साथ ही नामांकन के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता और समर्थकों की हुजूम के जरिए प्रत्याशियों ने अपनी ताकत दिखाने की कोशिश भी की है।
कांग्रेस के प्रत्याशी मुरारी लाल मीणा ने बुधवार को अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस दौरान मुरारी लाल मीणा के नामांकन में पूर्व डिप्टी सीएम और राजस्थान कांग्रेस के कद्दावर नेता सचिन पायलट भी शामिल हुए। दौसा पायलट परिवार का गढ़ माना जाता है। यहां से कांग्रेस ने पायलट के करीबी मुरारी लाला मीणा को टिकट दिया है।
दरअसल बुधवार को पहले चरण के नामांकन के आखिरी दिन दौसा कांग्रेस प्रत्याशी मुरारी लाल मीणा की नामांकन रैली में शामिल होने सचिन पायलट दौसा पहुंचे। जहां सचिन पायलट ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जनता अब बीजेपी को 25 की 25 सीटें नहीं देंगे, जनता अब भाजपा के शासन से परेशान हो चुकी है।
दौसा से तीन बार लोकसभा चुनाव हारने के सवाल पर पायलट बोले अबकी बार मुरारी लाल मीणा की तीन बार की हार का एक साथ हिसाब बराबर करेंगे।
पायलट ने कहा भाजपा के 10 साल से यहां जो सांसद रहे हैं, उन्होंने विकास नहीं करवाया। भाजपा पर बरसते हुए सचिन पायलट ने कहा कि अब केंद्र में दबाव की राजनीति चल रही है।
निर्वाचित मुख्यमंत्री को जेल में डाला जा रहा है। ED और सीबीआई का दुरुपयोग करके घरों में भेजा जा रहा है, भाजपा द्वारा बांटे गए टिकटों पर सचिन पायलट ने कहा कि देखिए सामने वाली पार्टी मैं कैसी भगदड़ मची है, टिकट कोई और मांग रहा है मिल किसी और को रहा है।
सचिन पायलट ने आगे कहा कि मैं पिछली बार भी वोट मांगने आया था लेकिन पिछली बार हमारी सरकार थी। अबकी बार हमारी सरकार नहीं है, मैं फ्री हूं इसलिए मैं सब जगह वोट मांगने जाऊंगा। इस मौके पर पायलट ने हाथ जोड़कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। बता दें कि भाजपा ने दौसा से कन्हैया लाल मीणा को टिकट दिया है।












Click it and Unblock the Notifications