VIRAL VIDEO : भीलवाड़ा कृषि मंडी में पिकअप ने महिला को कुचला, CCTV कैमरे में कैद हुआ एक्सीडेंट

भीलवाड़ा, 14 फरवरी। राजस्थान के भीलवाड़ा में दर्दनाक हादसा हुआ है। पूरा एक्सीडेंट सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। वायरल वीडियो देखने वालों की भी रूह कांप उठती है। वीडियो भीलवाड़ा के भीलवाड़ा की कृषि उपज मंडी इलाके का है। मंडी में महिला मजदूरी कंचन देवी चाय पीने जा रही थी। इसी दौरान वहां पर चालक पिकअप को बैक ले रहा था। तभी कंचन पिकअप की चपेट में आ गई।

bhilwara accident

पिकअप टक्कर मारने के बाद भी नहीं रुकी और महिला के सिर को रौंदते हुए निकल गई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ड्राइवर पिकअप छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया है। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

घटना के बाद नाराज परिजन शव को अस्पताल से मंडी लेकर आ गए और मुआवजे की मांग करने लगे। पुलिस लोगों को समझाने की कोशिश करने लगी। काफी समझाने के बाद वे माने। सुभाष नगर थाना प्रभारी पुष्पा कासोटिया ने बताया कि भीलवाड़ा की आरके व्यास कॉलोनी की रहने वाली कंचनदेवी कृषि मंडी में काम करती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+