Phalodi Satta Bazar: राजस्‍थान के इन 7 MLA में से किसे MP बना रहा फलोदी सटटा बाजार?

Phalodi Satta Bazar Rajasthan: लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्‍थान से सात उम्‍मीदवार ऐसे हैं, जिनके पास खोने को कुछ भी नहीं। मतलब कि अगर ये 4 जून को होने वाली मतगणना में चुनाव हार भी गए तो इनकी 'नेतागिरी' पर ज्‍यादा असर नहीं पड़ने वाला।

दअरसल, हम बात कर रहे हैं राजस्‍थान के ऐसे सात उम्‍मीदवारों की, जो विधायक रहते हुए सांसद का चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें भाजपा-कांग्रेस व निर्दलीय विधायक शामिल है। इनको लेकर फलोदी सट्टा बाजार ने भी मतदान के बाद हार-जीत का अनुमान लगाया है।

Phalodi Satta Bazar Rajasthan

राजस्‍थान में कौनसा विधायक बन सकता सांसद?

1. हरीश मीणा टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट (Harish Meena Tonk-Sawai Madhopur Lok Sabha seat)

पूर्व IPS रहे हरीश चंद्र मीणा टोंक जिले के देवली उणियारा से कांग्रेस विधायक व टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्‍मीदवार हैं। इनके सामने भाजपा ने मौजूदा सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया को उतारा है। फलोदी सट्टा बाजार यहां भाजपा-कांग्रेस में कड़ी टक्‍कर मान रहा। दोनों की हार-जीत के भाव एक-एक रुपया निकाला है।

2. ललित यादव, अलवर लोकसभा सीट (Lalit Yadav Alwar Lok Sabha seat)

अलवर जिले में मुंडावर से कांग्रेस विधायक ललित यादव सांसद बनने की दौड़ में हैं। भाजपा ने इनके सामने दिग्‍गज नेता भूपेंद्र सिंह यादव को उतारकर राह मुश्किल कर दी। फलोदी सट्टा बाजार ने भूपेंद्र यादव की जीत के भाव 70-75 व ललित यादव की जीत के भाव 1 रुपया 40 पैसा निकाल रखा है।

3. बृजेंद्र सिंह ओला झुंझुनूं लोकसभा सीट (Brijendra Singh Ola Jhunjhunu Lok Sabha seat)

दिग्‍गज कांग्रेस नेता व झुंझुनूं के पूर्व सांसद शीशराम ओला के बेटे बृजेंद्र ओला झुंझुनूं से कांग्रेस विधायक हैं। इन्‍हें कांग्रेस ने भाजपा के शुभकरण चौधरी के सामने उतार रखा है। यहां बृजेंद्र ओला की जीत का अनुमान है। फलोदी सट्टा बाजार में ओला के भाव 50-60 पैसा व शुभकरण चौधरी के भाव एक रुपया 30 पैसा है।

4. मुरारी लाल मीणा दौसा लोकसभा सीट (Murari Lal Meena Dausa Lok Sabha Seat)

दौसा से कांग्रेस विधायक मुरारी लाल मीणा लोकसभा चुनाव 2024 में उम्‍मीदवार हैं। इनके सामने भाजपा के कन्‍हैया लाल मीणा है, जिनकी जीत के लिए कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने भी जोर लगा रखा है। जबकि फलोदी सट्टा बाजार में 60-70 मुरारी लाल मीणा व 1 रुपया 30 पैसा कन्‍हैया लाल मीणा के भाव है। मुरारी सांसद बनते दिख रहे।

5. हनुमान बेनीवाल नागौर लोकसभा सीट (Hanuman Beniwal Nagaur Lok Sabha Seat)

पिछली बार भाजपा गठबंधन करके नागौर सांसद बने आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल इस बार कांग्रेस के साथ गठबंधन कर मैदान में हैं। सामने पूर्व सांसद व भाजपा उम्‍मीदवार डॉ. ज्‍योति मिर्धा हैं। फलोदी सट्टा बाजार 60-70 पैसा के भाव में खींवसर से आरएलपी विधायक हनुमान बेनीवाल को सांसद बना रहा जबकि ज्‍योति के भाव 1 रुपए 25 पैसा निकाल रखे हैं।

6. राजकुमार रोत बांसवाड़ा लोकसभा सीट (Rajkumar Rot Banswara Lok Sabha seat)

भारतीय आदिवासी पार्टी (बाप) से चौरासी विधायक राजकुमार रोत ने बांसवाड़ा-डूंगरपुर सीट पर भाजपा के महेंद्रजीत सिंह मालवीया के सामने ताल ठोक रखी है। फलोदी सट्टा बाजार 80-90 पैसे के भाव में महेंद्रजी सिंह को सांसद बना रहा जबकि राजकुमार रोत के भाव 1 रुपया 15 पैसा है।

7. रविंद्र सिंह भाटी, बाड़मेर लोकसभा सीट (Ravindra Singh Bhati, Barmer Lok Sabha seat)

लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्‍थान की हॉट सीट बाड़मेर-जैसलमेर से शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी निर्दलीय प्रत्‍याशी हैं। सामने भाजपा से कैलाश चौधरी व कांग्रेस के उम्‍मेदाराम बेनीवाल है। भीड़ रविंद्र भाटी की जीत बता रही जबकि फलोदी सट्टा बाजार कांग्रेस के उम्‍मेदाराम बेनीवाल को जीतता दिखा रहा।

नोटः यहां पर दी गई जानकारी अखबार, मीडिया रिपोर्ट्स और सट्टा बाजारों के जानकारों के माध्यम से दी गई है। हमारा उद्देश्य सट्टा को किसी भी प्रकार से प्रोत्साहन करना नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+