Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Phalodi Satta Bazar: कौन हैं ये 3 महिलाएं, जिन्‍हें मतगणना से पहले ही MP बना रहा फलोदी सट्टा बाजार?

Phalodi Satta Bazar Rajasthan: लोकसभा चुनाव 2024 के मतों की गिनती से पहले राजस्‍थान के फलोदी सट्टा बाजार के अनुमान सुर्खियों में हैं। फलोदी के सटोरियों के अनुमान सटीक निकले तो राजस्‍थान से 3 महिलाओं का सांसद बनना तय है।

राजस्‍थान की सभी 25 सीटों पर आम चुनाव 2024 के दोनों चरणों का मतदान पूर्ण हो चुका है। अजमेर के एक बूथ पर 2 मई को पुनर्मतदान है। फिलहाल सबको 4 जून का इंतजार है। तब पता चलेगा कि राजस्‍थान से संसद में कौन-कौन पहुंचेगा?

Phalodi Satta Bazar News

फलोदी सट्टा बाजार राजस्‍थान का अनुमान

लोकसभा चुनाव 2024 में फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान है कि राजस्‍थान की 25 में से 19 भाजपा को मिल सकती है। साल 2014 व 2019 की तुलना में छह सीटों का नुकसान है। ये जो छह सीटें कांग्रेस को मिलने का अनुमान है, उनमें चूरू, झुंझुनूं, सीकर, दौसा, करौली-धौलपुर व नागौर सीट हैं। भाजपा को मिल सकने वाली 19 सीटों में तीन पर महिलाओं उम्‍मीदवारों की जीत का अनुमान है।

1. महिमा सिंह मेवाड़, राजसमंद लोकसभा सीट

राजसमंद लोकसभा सीट पर दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल 2024 को 58.39 प्रतिशत मतदान हुआ। मुकाबला BJP की Mahima Kumari Mewar vs Congress के Damodar Prasad Gurjar के बीच रहा। महिमा सिंह पूर्व मेवाड़ राजघराने से हैं। इनके पति विश्वराज सिंह मेवाड़ नाथद्वारा सीट से भाजपा विधायक हैं।

इधर, मतदान के बाद फलोदी सट्टा बाजार ने जो अनुमान लगाया है, उसके हिसाब से तो महिमा सिंह राजसमंद सांसद बन सकती हैं। फलोदी सट्टा बाजार में भाजपा की महिमा सिंह की जीत के भाव 70-80 पैसे निकाले हैं जबकि कांग्रेस के दामोदर प्रसाद गुर्जर के भाव 1 रुपए 20 पैसे हैं।

Manju sharma MP Jaipur city

2. मंजू शर्मा, जयपुर लोकसभा सीट

BJP ने मौजूदा सांसद रामचरण बोहरा का टिकट काटकर मंजू शर्मा को मैदान में उतारा। मंजू शर्मा जयपुर शहर में हवामहल से पूर्व विधायक रहे भंवरलाल शर्मा की बेटी हैं। मंजू शर्मा पीएम मोदी के करीबी नेताओं में से एक हैं।

इधर, पहले चरण के मतदान के बाद फलोदी सट्टा बाजार ने जो अनुमान लगाया है, उसके हिसाब से तो मंजू शर्मा जयपुर शहर की सांसद बन सकती हैं। फलोदी सट्टा बाजार में भाजपा की मंजू शर्मा की जीत के भाव 30-35 पैसे निकाले हैं जबकि कांग्रेस के प्रताप सिंह खाचरियावास के भाव 3 रुपए हैं।

Priyanka Balan Meghwal
3. प्रियंका बैलाण, श्रीगंगानगर सीट

भाजपा 4 बार के सांसद निहालचंद मेघवाल का टिकट काटकर श्रीगंगानगर सीट से प्रियंका बैलाण को प्रत्‍याशी बनाया। 33 वर्षीय प्रियंका खुद अनूपगढ़ नगर परिषद की सभापति हैं। इनके पति प्रिंस नागपाल गिरदावर हैं।

इधर, पहले चरण के मतदान के बाद फलोदी सट्टा बाजार ने जो अनुमान लगाया है, उसके हिसाब से तो प्रियंका बैलाण श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ की सांसद बन सकती हैं। फलोदी सट्टा बाजार में भाजपा की प्रियंका बैलाण की जीत के भाव 80-90 पैसे निकाले हैं जबकि कांग्रेस के कुलदीप इंदौरा के भाव 1 रुपए 25 पैसे हैं।

नोट- वनइंडिया हिंदी टीम फलोदी सट्टा बाजार के अनुमानों का समर्थन नहीं करती है। ये अनुमान कई बार गलत भी साबित हुए हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+