Phalodi Satta Bazar: राजस्‍थान BJP के वो मौजूदा MP, जिनको आम चुनाव 2024 में हरा रहा फलोदी सट्टा बाजार

Phalodi Satta Bazaar Rajasthan: लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्‍थान की सभी 25 सीटों पर मतदान पूर्ण हो चुका है। अब चार जून को होने वाली मतगणना का इंजतार है। फिलहाल पूरे प्रदेश में मतगणना स्‍थलों पर ईवीएम के लिए कड़ा पहरा दिया जा रहा है।

लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्‍थान भाजपा ने बीकानेर, जोधपुर, सीकर, कोटा, बाड़मेर, जैसी सीटों पर मौजूदा सांसदों पर दांव पर लगाया है। हालांकि झुंझुनूं, जालोर-सिरोही, जयपुर शहर व चूरू जैसी सीटों पर मौजूदा सांसदों के टिकट काटने से भी नहीं चूकी।

Phalodi Satta Bazar News

चुनावों में अपने सटीक परिणाम के लिए पहचान बना चुके फलोदी सट्टा बाजार ने लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्‍थान की 25 सीटों पर भी हार-जीत के भाव निकाल रखे हैं, जानिए सिर्फ उन सीटों के भाव जहां से भाजपा के मौजूदा सांसदों ने चुनाव लड़ा है।

सट्टा बाजार में किसी के भाव कम होने का मतलब उसकी जीत की संभावना उतनी की अधिक होती है। इसी प्रकार से ज्‍यादा वाले की हार की संभावना। वैसे वनइंडिया टीम सट्टा बाजार के भावों का समर्थन नहीं करती है। ये भाव कई बार गलत भी साबित होते हैं।

यहां भाजपा सांसदों की जीत का अनुमान

1. जोधपुर लोकसभा सीट

भाजपा - गजेंद्र सिंह शेखावत 20-25 पैसे
कांग्रेस - करण सिंह 4 रुपए

2. पाली लोकसभा सीट

भाजपा - पीपी चौधरी 35-40 पैसे
कांग्रेस - संगीता बेनीवाल 3 रुपए

3. अजमेर लोकसभा सीट

भाजपा -भागीरथ चौधरी 70-75 पैसे
कांग्रेस - रामचंद्र चौधरी 1 रुपए 50 पैसे

4. चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट

भाजपा- सीपी जोशी 40-50 पैसे
कांग्रेस - उदयलाल आंजना 1 रुपए 50 पैसे

5. कोटा लोकसभा सीट

भाजपा -ओम बिरला 40-45 पैसे
कांग्रेस - प्रह्लाद गुंजल 1 रुपए 60 पैसे

6. झालावाड़-बारां लोकसभा सीट

भाजपा - दुष्यंत सिंह 5-10 पैसे
कांग्रेस - उर्मिला जैन भाया 10 पैसे

7. बीकानेर लोकसभा सीट

भाजपा - अर्जुन राम मेघवाल 10-15 पैसे
कांग्रेस - गोविंद राम मेघवाल 1 रुपए

यहां भाजपा सांसदों की हार का अनुमान

1. बाड़मेर लोकसभा सीट

भाजपा - कैलाश चौधरी 3 रुपए
कांग्रेस - उम्‍मेदाराम बेनीवाल 80-90 पैसे
निर्दलीय - रविंद्र सिंह भाटी 1 रुपए 25 पैसे

2. सीकर लोकसभा सीट

भाजपा - स्वामी सुमेधानंद सरस्वती 1 रुपए 50 पैसे
कांग्रेस - अमराराम (CPI) 40-50 पैसे

3. टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट

भाजपा -हरीश मीणा एक रुपए
कांग्रेस -सुखबीर जौनपुरिया एक रुपए 10 पैसे

यहां भाजपा के नए चेहरे की हार का अनुमान

1. चूरू लोकसभा सीट

भाजपा - देवेन्द्र झाझरिया 1 रुपए 25 पैसे
कांग्रेस - राहुल कस्वां 60-70 पैसे

2. झुझूनूं लोकसभा सीट

भाजपा - शुभकरण चौधरी 1 रुपए 30 पैसे
कांग्रेस - बृजेंद्र ओला 50-60 पैसे

3. करौली-धौलपुर लोकसभा सीट

भाजपा - इंदु देवी जाटव 1 रुपए 50 पैसे
कांग्रेस - भजनलाल जाटव 40-50 पैसे

4. दौसा लोकसभा सीट

भाजपा - कन्हैया लाल मीणा 1 रुपए 30 पैसे
कांग्रेस - मुरारी लाल मीणा 60-70 पैसे

5. नागौर लोकसभा सीट

भाजपा - डॉ. ज्योति मिर्धा 1 रुपए 25 पैसे
कांग्रेस - हनुमान बेनीवाल 60-70 पैसे

यहां भाजपा के नए चेहरे की जीत का अनुमान

1. जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट

भाजपा - राव राजेंद्र सिंह 70-80 पैसे
कांग्रेस - अनिल चोपड़ा 1 रुपए 25 पैसे

2. जयपुर लोकसभा सीट

भाजपा - मंजू शर्मा 30-35 पैसे
कांग्रेस - प्रताप सिंह खचारियावास 3 रुपए

3. अलवर लोकसभा सीट

भाजपा - भूपेंद्र यादव 70-75 पैसे
कांग्रेस - ललित यादव 1 रुपए 40 पैसे

4. भरतपुर लोकसभा सीट

भाजपा - रामस्वरूप कोली 40-50 पैसे
कांग्रेस - संजना जाटव 1 रुपए 50 पैसे

5. भीलवाड़ा लोकसभा सीट

भाजपा -दामोदर अग्रवाल 80-90 पैसे
कांग्रेस -सीपी जोशी 1 रुपए 10 पैसे

6. जालोर लोकसभा सीट

भाजपा - लुंबाराम चौधरी 30-35 पैसे
कांग्रेस - वैभव गहलोत 2 रुपए 50 पैसे

7. राजसमंद लोकसभा सीट

भाजपा - महिमा कुमारी 70-80 पैसे
कांग्रेस - दामोदर प्रसाद गुर्जर 1 रुपए 20 पैसे

8. उदयपुर लोकसभा सीट

भाजपा - मन्नालाल रावत 60-70 पैसे
कांग्रेस - ताराचंद मीना 1 रुपए 75 पैसे

9. बांसवाड़ा लोकसभा सीट

भाजपा - महेंद्रजीत सिंह मालवीया 80-90 पैसे
बाप - राजकुमार रोत 1 रुपए 15 पैसे

10. श्रीगंगानगर लोकसभा सीट

भाजपा -प्रियंका बालन 80-90 पैसे
कांग्रेस - कुलदीप इंदौरा 1 रुपए 25 पैसे

नोटः यहां पर दी गई जानकारी अखबार, मीडिया रिपोर्ट्स और सट्टा बाजारों के जानकारों के माध्यम से दी गई है। हमारा उद्देश्य सट्टा को किसी भी प्रकार से प्रोत्साहन करना नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+