Rajasthan News: पूर्व विधायक विवेक धाकड़ को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरा जनसैलाब, बहन ने उठाई अब यह मांग

Rajasthan News: भीलवाड़ा में मांडलगढ़ के पूर्व विधायक विवेक धाकड़ की संदिग्ध मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आज विवेक धाकड़ को न्याय दिलाने के लिए हजारों लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

भीलवाड़ा जिले में आज हजारों लोगों ने दिवंगत धाकड़ की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर भीलवाड़ा कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर व जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपा।

people-took-to-the-streets-in-bhilwara-to-get-justice-for-former-mla-vivek-dhakad

आपकों बता दे कि मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक विवेक धाकड़ की 4 अप्रैल की रात संदिग्ध मौत हो गई थी। इस मामले में आज मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के धाकड़ समाज सहित अन्य समाज के हजारों महिला पुरुषों ने भीलवाड़ा कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर विवेक धाकड़ की संदिग्ध मौत के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।

हाल ही में पूर्व विधायक विवेक धाकड़ की मौत के मामले में विवेक धाकड़ की पत्नी व बेटी ने विवेक धाकड़ के पिता पूर्व जिला प्रमुख कन्हैयालाल धाकड़ पर मारपीट कर घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है जिसका मुकदमा सुभाष नगर थाने में दर्ज है।

विवेक धाकड़ के पिता कन्हैयालाल धाकड़ ने भी दिवंगत पूर्व विधायक की पत्नी सहित पत्नी की बहनों के खिलाफ भी विवेक धाकड़ को मौत के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए सुभाष नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है।

आज निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपने आई विवेक धाकड़ की बहन दीपशिखा ने कहा है की मेरे भाई की 4 अप्रैल को मौत हो गई थी । एक महीना गुजर जाने के बाद भी इस मामले की अभी तक जांच नहीं हुई है।

इस मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर आज हमने जिला कलेक्टर व जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपा है। हम चाहते की पुलिस विवेक धाकड़ को आत्महत्या के मामले में मजबूर करने के लिए विवेक की पत्नी पद्मिनी धाकड़ व उनके सहयोगियों पर कार्रवाई करें।

विवेक धाकड़ की बेटी व पत्नी द्वारा पिता कन्हैयालाल धाकड़ पर मारपीट व घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है जिसको लेकर विवेक धाकड की बहन ने कहा कि कोई दादा अपनी पोती को घर से बाहर नहीं निकालता है।

उन्होंने उन्होंने मेरे पिताजी के खिलाफ बदतमीजी की है उसका मुकदमा हमने सुभाष नगर थाने में दर्ज करवाया है। विवेक धाकड़ की पत्नी अपनी बेटी को हथियार बनाकर आगे कर रही है।

इस तरह का वीडियो वायरल किया है जो बहुत ही दुखद ओर शर्मनाक है । दीपशिखा ने कहा कि मेरे भाई के जाने के बाद यह मेरे घर की लड़ाई नहीं रही है यह धाकड़ समाज की लड़ाई हो गई है।

आज सर्व समाज के लोग ज्ञापन देने आए हैं यह लड़ाई घर की होती तो घर में ही रहती लेकिन जिस तरह विवेक धाकड़ की पत्नी पद्मिनी ने इस लड़ाई को सड़क पर लाया है इसीलिए धाकड़ समाज के लोग आए हैं क्योंकि पद्मिनी ने हमारे को वह धाकड़ समाज को चैलेंज किया था । इस दौरान विवेक धाकड़ की बहन का गला भर आया।

वही ज्ञापन सौंपने आए धाकड़ समाज के समाजसेवी और एडवोकेट मुकेश धाकड़ ने कहा कि 4 अप्रैल को पूर्व विधायक विवेक धाकड़ की संदिग्ध मौत हुई है उसके बाद एक महा से ज्यादा समय बीत गया है।

इस मामले में मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता भी निष्पक्ष जांच चाहती है स्वर्गीय पूर्व विधायक विवेक धाकड़ ने धाकड समाज व मांडलगढ़ क्षेत्र के लिए बहुत काम किया।

मुकेश धाकड़ ने कहा कि विवेक धाकड़ की मौत के बाद हाल ही में दो चार दिन से परिवार में आपस में वीडियो वायरल हो रहे हैं। जहां विवेक धाकड़ की पत्नी और उनकी बेटी वीडियो वायरल कर विवेक धाकड़ के पिता कन्हैयालाल धाकड़ पर आरोप लगा रही हैं।

इस मामले की निष्पक्ष जांच हो आज मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के धाकड़ समाज के प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर वह जिला पुलिस अधीक्षकों को ज्ञापन सौपा है

इस दौरान हमने कलेक्टर व एसपी से आग्रह किया कि इस घटनाक्रम में जो भी दोषी है उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

वही विवेक धाकड़ की संदिग्ध मौत के मामले जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने जांच अधिकारी बदला है पहले इस मामले की जांच सुभाषनगर थाना प्रभारी शिवराज गुर्जर कर रहे थे।

अब इस मामले की जांच भीलवाड़ा सदर पुलिस उप अधीक्षक श्याम सुंदर विश्नोई को सौंपी है जहां विवेक धाकड़ की संदिग्ध मौत के मामले में भीलवाड़ा सदर पुलिस उप अधीक्षक श्याम सुंदर बिश्नोई ने कहा कि हमने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और निष्पक्ष जांच की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+