Rajasthan: भरतपुर में 15 दिनों में 10 की मौत, फिर भी ओवरफ्लों पानी में लोगों की मस्ती Video
Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर में मानसूनी बारिश में पानी के कहर से अब तक करीब 10 जनों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी आमजन उफानी नदी और नालों पर जान जोखिम में डाल रहे है।
राजस्थान में बित दिनों से लगातार मानसून की मेहरबानी ऐसी हो रही है कि नदीं, नाले और तालाब सब कुछ उफान पर आ गए है। लेकिन युवाओं के साथ वाहन चालक और आमजन ऐसी लापरवाही बरत रहे है कि हादसों का शिकार हो रहे है।
भरतरपर जिले से ऐसी ही तस्वीरें सामने आई है कि आप भी देखकर हैरत में पड़ जाएंगे। क्योंकि यहां पर लगातार हादसों में पिछले 15 दिनों में 10 जनों की मौत हो गई। प्रशासनिक अधिकारियों की चेतावनी और पुलिस की सख्ती के बाद भी लोग लापरवाही बरते से बाज नहीं आ रही है।

दरअसल भरतपुर जिले में मानसूनी बारिश के चलते नदी और नाले उफान पर हैं। प्रशासन की चेतावनी के बाद भी आसपास के ग्रामीण नदी नालों में डुबकिया लगाकर मस्ती कर रहे है।
जिले में गंभीर और बाण गंगा नदी में नहाते समय तीन हादसे से हुए हैं। जिनमें 10 जने अपनी जान गवां चुके हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में महिला पुरुष और बच्चे बहते हुए पानी में नहा रहे हैं। वायरल वीडियो भरतपुर जिले के खरेरा गांव का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार करौली के पांचना बांध से छोड़ा गया गंभीर नदी का पानी अजान बांध में पहुंच चुका है। अजान बांध के आसपास के क्षेत्र पानी से लबालब हो गए हैं।
अजान गांव,खरेरा, ऊंचा गांव, एकता ,कपरौला ,कल्याणपुर आदि गांव ऐसे हैं जिसमें मानसूनी बारिश और अजान बांध का पानी भरतपुर से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग से ऊपर होकर निकल रहा है और आसपास के खेतों में भी पानी जमा है, जहां बाढ़ जैसे हालात हैं और उसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण नहा रहे है। ग्रामीणों का नहाते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है।
मस्ती पड़ रही जान पर भारी, वीडियो वायरल pic.twitter.com/4snPNB7sYg
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) August 20, 2024
इधर लोगों की मस्ती उनके जीवन को लील रही है। मानसूनी बारिश का बहता तेज रफ्तार पानी उनका काल साबित हो रहा है और हादसों के बाद भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं।
जानकार सूत्रों की माने तो 15 दिन में 10 जनों की मौत हो चुकी है। प्रशासन की चेतावनी के बाद भी ग्रामीण लापरवाही बरत रहे है। जान बूझकर लोग उफनती नदियों में नहा रहे हैं और जिसके चलते हादसे से हो रहे हैं।
5 अगस्त को गांव खिरकवास में नहाते समय गंभीर नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हुई थी। उसके बाद श्रीनगर में बाण गंगा में नहाते समय सात युवकों की तो रक्षाबंधन के दिन गंभीर नदी में नहाते वक्त डूबने से एक व्यक्ति की मौत हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications