राजस्थान में चौराहे पर यूं ही नहीं रखा यह पाकिस्तानी टैंक, वजह जानकर हर भारतीय को होगा गर्व
Bharatpur News, भरतपुर। भारत-पाकिस्तान के बीच हुए 1971 के युद्ध की जीत एक निशानी आज भी राजस्थान के भरतपुर में स्थित गोवर्धन गेट चौराहे पर रखी हुई है, जो भारतीय फ़ौज की बहादुरी का बयां कर रही है।

भरतपुर के गोवर्धन गेट चौराहे पर पाकिस्तान का वह टैंक रखा हुआ है, जिसे अमेरिका ने पाकिस्तान को भारत से लड़ने के लिए दिया था, लेकिन जंग में पाकिस्तान को हारने के बाद भारत के वीर जवान पाक के इस टैंक को अपने साथ भारत ले आए थे।
यह भी पढ़ें : राजस्थान बॉर्डर पर तेज धमाकों के साथ गिरे लड़ाकू विमान के टुकड़े! दो गांवों में हड़कम्प

छाती पर बम रखकर फेर दिया नापाक मंसूबों पर पानी
भरतपुर के लोगों के अनुसार अमेरिका ने पाकिस्तान को इस टैंक को देते समय बताया था कि इस टैंक पर किसी भी मिसाइल, बम या आग्नेय शस्त्र का असर नहीं हो सकता, लेकिन भारतीय फ़ौज के जवानों ने इस पाकिस्तानी टैंक को खाई खोद अपनी छाती पर बम रख इसे ध्वस्त कर पाकिस्तान के मंसूबों पर पूरी तरह से पानी फेर दिया था।

भरतपुर के तीन जवान हुए थे शहीद
वर्ष 1971 में भारत पाकिस्तान के बीच हुए इस युद्ध को भारत ने अपने वीर जवानों के रणकौशल के बलबूते विजय श्री प्राप्त की थी और पाकिस्तान के लगभग 90 हजार सैनिकों ने भारत के सामने आत्मसमर्पण किया था। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भरतपुर के भी 3 जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे और उनकी शहादत को सलाम करते हुए देश के रक्षा मंत्रालय ने पाकिस्तान का यह टैंक बतौर अवार्ड व यादगार बनाने के लिए भरतपुर को दिया था, जो वर्तमान में भरतपुर के गोवर्धन गेट सर्किल पर धूल फांक रहा है। देश विदेश से आने वाले सैलानी इस टैंक को देखकर भारत के जवानों की शहादत और वीरता को सलाम करते हैं।

फिर बन रहे भारत-पाक के बीच युद्ध जैसे हालात
भारत-पाकिस्तान फिर एक बार जंग के मैदान में आमने-सामने हो सकते हैं। दोनों देशों के बीच पुलवामा हमला और एयर स्ट्राइक के बाद से दोनों पड़ोसी मुल्कों के बीच तनावपूर्ण माहौल है। युद्ध जैसे हालात बन रहे हैं। बता दें कि 14 फरवरी को पाकिस्तान की सरजमीं पर पनप रहे जैश ए मोहम्मद ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमला करवाकर 40 जवानों की जान ले ले थी। पुलवामा हमले का बदला लेते हुए भारतीय वायुसेना ने लड़ाकू विमान मिराज-2000 से पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी कैम्प पर एयर स्ट्राइक करके 300 आतंकियों को मार गिराया था। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच 1947, 1965, 1971 और 1999 में जंग हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications